श्री गुरु सिंह सभा ने कर्णप्रयाग में स्थानीय व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं के मध्य हुए विवाद पर चिंता प्रकट कर सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन  

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हल्द्वानी। सिख गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा (रजि.) हल्द्वानी ने श्री हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर कर्णप्रयाग, चमोली में स्थानीय व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं के मध्य हुए विवाद पर गहरी चिंता प्रकट की है।

सभा के अध्यक्ष सरदार अमरजीत सिंह आनंद एवं महासचिव सरदार कंवलजीत सिंह उप्पल ने बताया कि इस घटना के उपरांत सोशल मीडिया पर सिख मर्यादा एवं गुरुद्वारा साहिबान के विरुद्ध अपमानजनक एवं भड़काऊ टिप्पणियां प्रसारित की जा रही हैं। साथ ही यात्रियों को धमकाने की घटनाएं भी प्रकाश में आई हैं, जो धार्मिक सद्भाव के विपरीत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 

इस संदर्भ में सिख समाज, हल्द्वानी ने आज मुख्यमंत्री, उत्तराखंड सरकार को सिटी मजिस्ट्रेट, हल्द्वानी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज परिसर में अमर शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी गईं श्रद्धांजलि

हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सम्मान हेतु पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

प्रदेश में सांप्रदायिक सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जाएं।

सभा एवं समस्त संगत उक्त घटनाओं की कड़े शब्दों में निंदा करती है तथा प्रशासन से अपेक्षा करती है कि यात्रा मार्ग पर शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु अविलंब कार्यवाही की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ज्ञापन देने वालों में मुख्य सेवादार अमरजीत सिंह आनंद,महासचिव कमलजीत सिंह उप्पल, मालिन कोहली, अमन आनंद, अंगपाल सिंह चड्ढा, जसबीर गोल्डी, प्रभजोत सिंह, गगन सायली, रणजीत सिंह, जसपाल सिंह मालदार, अचिंत पाल सिंह चड्ढा, अमरीक सिंह आनंद, दिलीप सिंह, जगमीत सिंह मिटी, बबलू कुकरेजा, रंजीत नागपाल, प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, रमन साहनी, रणजीत सिंह आनंद, दिलीप सिंह आदि लोग उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report Dispute between local people and devotees expressing concern over the dispute that occurred between locals and pilgrims in Karnaprayag Haldwani news Hindi News Karnaprayag News memorandum given to City Magistrate News from the mountains Shri Guru Singh Sabha Shri Guru Singh Sabha submitted a memorandum to the City Magistrate uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज कर्णप्रयाग न्यूज पहाड़ की खबर श्री गुरु सिंह सभा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन स्थानीय व्यक्तियों एवं श्रद्धालुओं के मध्य हुए विवाद हल्द्वानी न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

पुलिस सेवा में शानदार सफर के साथ आईपीएस सुनील कुमार मीणा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    देहरादून। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तराखंड के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुनील कुमार मीणा को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More