गौशाला में अचानक आग लगने से छह मवेशियों की झुलसकर मौत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

उत्तरकाशी।भटवाड़ी ब्लॉक के सिल्ला गांव में शैलेंद्र पुत्र मंगल सिंह की गौशाला में अचानक आग लगने से छह मवेशियों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि गौशाला पूरी तरह जलकर राख हो गई। हादसे में गौशाला में रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और तुरंत इसकी सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन कार्यालय को दी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। राजस्व विभाग के उप निरीक्षक राकेश भट्ट ने बताया कि सूचना मिलते ही राजस्व और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार छह मवेशियों की मौत हुई है और गौशाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। नुकसान का आकलन कर पीड़ित परिवार को नियमानुसार मुआवजा दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

भट्ट ने यह भी बताया कि आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। विभागीय टीम घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Accident news Fire breaks out in cowshed Six cattle die after a sudden fire breaks out in a cowshed Six cattle die in the fire uttarakhand news Uttarkashi news आग में झुलसने से छह मवेशियों की मौत उत्तरकाशी न्यूज उत्तराखण्ड न्यूज गौशाला में अचानक लगी आग दुर्घटना न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More