कौशल विकास आधारित स्वरोजगार से रुकेगा पलायन -ज्योति साह मिश्रा

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

अल्मोड़ा। स्याल्दे ब्लाक के नैल गांव में एक कदम गांव की ओर के माध्यम से कार्यक्रम आयोजित हुआ। मौके पर गांव से पलायन रोकने के लिए कौशल विकास आधारित स्वरोजगार पर जोर दिया गया। रविवार को जूनियर हाईस्कूल परिसर में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने दीप जलाकर किया। 

ज्योति ने कहा कि राज्य बनने के बाद पिछले दो दशकों से जिस तेजी से जिस तरह पहाड़ के गांवों से पलायन हो रहा है वह चिंताजनक है। इसका प्रमुख कारण मूलभूत समस्याएं। शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाएं ना होना है। एक और बड़ा कारण रोजगार है। अगर शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे बुनियादी जरुरतों को मजबूत किया जाए और सड़क, बिजली, पानी की मूलभूत समस्याओं समाधान कर दिया जाए तो 60 प्रतिशत पलायन रुक जाएगा। आयोग की उपाध्यक्ष ज्योति ने कहा कि सरकारी नौकरियां कम होते जा रही है। पहाड़ में कोई बड़े उद्योग धंधाें की संभावना नहीं है। ऐसे हालात में सिर्फ एक चीज बच जाती है। वह है कौशल आधारित स्वरोजगार। जिसकी बहुत संभावनाएं है। इसके लिए सबसे पहले नौकरी की मानसिकता को खत्म करना होगा। पहाड़ में प्रचुर मात्रा में संसाधन है। खेती, किसानी, बागवानी से लेकर जड़ी बूटी तक। इसके अलावा डेयरी, बेकरी उद्योग, फूड प्रोसेसिंग, सिलाई, कताई, हस्तशिल्प। कई लोग सफल तरीके से कर रहे है। व्यक्तिगत या कलस्टर में समूह बनाकर आर्थोपार्जन किया जा सकता है। गांव में स्थानीय उत्पादों को लेकर महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टीएचडीसी की निर्माणाधीन टनल में मलबे-पानी के बीच फंसे मजदूर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी  

कौशल एकेडमी इंटरनेशनल ने 52 बच्चों को निश्शुल्क होटल मैनेजमेंट का कोर्स कराया। जिसमें से 27 बच्चों का चयन हो गया है। उन्कों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर विधायक सल्ट महेश जीना, संयोजक चंद्र सिंह बौड़ाई, यशपाल रावत, गिरीश सिंह घुघत्याल, डा. केएस रावत, प्रवीण कुमार, गुसांई सिंह चौहान, ईश्वर चंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haldwani almora news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More