12.30 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नशे के खिलाफ चलाए गये अभियान के तहत बनभूलपुरा पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को आंवला चौकी रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 12.30 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब एक लाख से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने तस्कर के खिलाफ कार्यवाही करते हुए न्यायालय में‌ पेश करने की तैयारी कर रही है। 

यह भी पढ़ें 👉  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी हल्द्वानी का विस्तार : तीन न्याय पंचायत अध्यक्षों की नियुक्ति  

जानकारी के अनुसार बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में बीती रात्रि एसआई मनोज यादव मय टीम‌ के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। तभी आंवला चौकी रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध अवस्था में खड़ा शाहरूख खान पुत्र जाहिद खान निवासी लाइन नंबर 15 बनभूलपुरा पुलिस को देख भागने लगा। शक जाहिर होने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए उसे दबोच लिया। जिसके पास से एक लाख से अधिक स्मैक (12.30) ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पकड़े गये तस्कर के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है। टीम में बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, एसआई मनोज यादव, कास्टेबल दिलशाद अहमद, मुन्ना सिंह मौजूद थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news police filed a case Smuggler caught with 12.30 grams of smack Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

बाबा के दर पर ‘हनुमान अंश’ के अभिनव सत्या, कैंची धाम में गूंजे सीताराम के जयकारे  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   नैनीताल/भवाली। बाबा नीब करौरी की जीवनी और उनसे जुड़े प्रसंगों पर आधारित फिल्म हनुमान अंश के अभिनेता अभिनव सत्या सोमवार को फिल्म टीम के साथ प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। बाबा नीब करौरी के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने वाले अभिनव सत्या ने मंदिर में […]

Read More
उत्तराखण्ड

शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढहने से मलबे में दबा पीएसी जवान, रेस्क्यू टीम ने निकाला सुरक्षित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। जिले के धनौरी स्थित अमृत लॉ कॉलेज में सोमवार (आज) कॉलेज परिसर में बने शौचालय का एक हिस्सा अचानक भरभराकर ढह गया। हादसे के समय शौचालय के अंदर मौजूद पीएसी का जवान आदिल मलबे में दब गया। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी देहात अभय प्रताप […]

Read More
उत्तराखण्ड

नानकमत्ता साहिब में सीएम धामी का श्रमदान : झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नानकमत्ता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब परिसर में आयोजित स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग कर श्रमदान किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने इससे पहले […]

Read More