स्नैक कैचर टीम ने हाथीड़गर गुज्जर बस्ती से अजगर को सुरक्षित रेसक्यू कर छोड़ा जंगल में 

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

रामनगर। जंगल वन्य जीवो का है लेकिन वन्य जीव भी हद पार करें तो गिरफ्तारी की जद में आ जाते है। ऐसा ही एक नजारा आज देखने को मिला है, जहां लगभग एक कुंटल तीस किलो के अजगर को स्नेक कैचर टीम ने कैद कर पुनः जंगल में सुरक्षित छोड़ा। 

सूचना प्राप्त हुई थी कि रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत हाथीड़गर गुज्जर बस्ती में अजगर घुसा है। जिस पर वन  विभाग की स्नैक कैचर टीम वन रक्षको के साथ उक्त स्थल पर पहुंची और अजगर को रेसक्यू किया। रेंज ऑफिसर अमपोखरा रेंज पूरन सिंह खनायत ने बताया कि सूचना पर तालिब हुसैन एवं टीम ने वन रक्षको के साथ अजगर को  हाथीड़गर गुज्जर बस्ती से रेसक्यू किया है। उक्त अजगर जंगल क्षेत्र से चितल को निगलने के बाद पाचन हेतु ग़ुज्जर बस्ती में घुस गया था। जिसकी उम्र लगभग 15 वर्ष और वजन एक कुंटल तीस किलो के आसपास है, जिसे सुरक्षित रेसक्यू कर सिताबनी के जंगल में छोड़ दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वन्य जीव बेहद खतरनाक होने के साथ वन क्षेत्र की सुरक्षा भी करते है, लिहाजा अनावश्यक उनके करीब जाने से स्वयं की रक्षा सुनिश्चित करें और जरूरत पढ़ने पर स्नैक कैचर टीम के मोबाइल नं 9837212824 पर सम्पर्क करें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Hathidgar Gujjar Basti ramnagar news released it into the forest rescued the python safely rescued the python safely and released it into the forest Snack Catcher Team uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More