गुलदार की दो खाल के साथ एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा जनपद का कार्यभार ग्रहण करने के उपरान्त जनपद की एसओजी एवं मुखानी पुलिस ने 02 गुलदार की खाल के साथ 01 व्यक्ति को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। 

प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा वन्य जीव जन्तुओं की तस्करी करने वालों पर सर्तक नजर रखते हुए कार्यवाही करने के निर्देश पर एसओजी टीम एवं मुखानी पुलिस द्वारा एक व्यक्ति जो कि साई हॉस्पिटल मुखानी में उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती था। सूचना पर चैक किये जाने पर कब्जे से 02 अदद गुलदार की खाल बरामद कर मौके पर वन विभाग की टीम को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर थाना मुखानी में धारा 39/49 बी 51/57 वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम 429 भादवि के अन्तर्गत वैधानिक कार्यवाही की गयी है। पूछताछ पर अभियुक्त अभियुक्त नवीन चन्द्र पुत्र नन्दाबल्लभ निवासी कपकोट बागेश्वर ने बताया कि अधिक धन कमाने की लालसा में गुलदार को मारकर, चोरी छिपे सुखाकर हल्द्वानी ले आया था तथा अपना इलाज कराने अस्पताल आ गया। इलाज के उपरान्त दोनों खालों को बेचने की फिराक में था, तभी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा पुलिस टीम के उत्साहवर्धन हेतु 2,500 रुपए नगद इनाम से पुरस्कृत किया है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी राजवीर नेगी, सुनील गोस्वामी चौकी प्रभारी लामाचौड़, त्रिलोक रौतेला एसओजी, कुन्दन कठायत एसओजी, अमीर अहमद मुखानी, दिनेश नगरकोटी एसओजी, अशोक रावत एसओजी, अनिल गिरी एसओजी, आलोक कुमार मुखानी, कैलाश चन्द्र तिवारी उपवन क्षेत्राधिकारी सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी, वन दरोगा हरीश चन्द्र सिंह नयाल वन सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी, चालक राहुल कनवान वन सुरक्षा दल एसओजी हल्द्वानी शामिल थे ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SOG and Mukhani police arrested a person with two skins of Guldar Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, 5 पर्वतीय जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने शनिवार को पर्वतीय जिलों में फिर बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई है। यह भी पढ़ें 👉  लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्तूबर […]

Read More
उत्तराखण्ड

रेखा आर्या के पति का वायरल ऑडियो फॉरेंसिक जांच को भेजने के साथ ही आरोपों की जांच को 10 सदस्यीय SIT गठित   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की ओर से पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी की जांच के लिए पुलिस ने 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किया है। एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में गठित टीम मामले से जुड़े आरोपों, तथ्यों […]

Read More
उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More