उत्तराखंड का जवान पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

बाजपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। खबर फैलने पर सांत्वना देने के लिए घर पर लोगों की भीड़ जमा होने लगी है। निधन का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के ओल्ड लंदन हॉउस में दो महीने के अंतराल में एक बार फिर लगी भीषण आग   

प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगालन में तैनात थे। घटना का अभी तक विवरण उपलब्ध नहीं हो पाया है। सेना मुख्यालय ने निधन की सूचना परिजनों को दी गई है। गांव निवासी लाल सिंह ने बताया कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। उनकी अपनी पत्नी जसमीत कौर सहित अन्य परिजनों से भी वार्ता हुई थी। जवान प्रकाश सिंह अपने पीछे तीन साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए है।रविवार की सुबह आई निधन की खबर से जहां स्वजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। उनके माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि तीन भाइयों का परिवार खेती किसानी करता है। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Jawan Prakash Singh death Soldier from Uttarakhand martyred at Kanchan Para post in West Bengal US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती सहित बेटे की हुई मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉  दीपावली का पर्व मनाकर गांव से लौट […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड प्रदेश भाजपा ने करी प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉  सहेली से मिलने का बहाना बनाकर घर से निकली […]

Read More
उत्तराखण्ड

अवैध हथियार और कच्ची शराब के साथ चोरगलिया पुलिस ने अभियुक्त को किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉  संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध कैदी हुआ फरार, […]

Read More