विधानसभा अध्यक्ष ने प्रेस वार्ता कर तदर्थ भर्तियों को निरस्त करने की करी घोषणा 

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने प्रेस वार्ता करते हुए सभी तदर्थ की भर्तियों को निरस्त करने की घोषणा की है। देर शाम ही समिति ने विधानसभा अध्यक्ष को अपनी रिपोर्ट सौंपी थी इसके अलावा विधानसभा सचिव मुकेश सिंघल को भी विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! लूट का विरोध करने पर बुजुर्ग दंपती और नौकरानी की पेचकस से हत्या 

विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सदस्यों की तारीफ करते हुए कहा समिति ने सराहनीय कार्य किया हैं। समिति ने जांच के दौरान पाया की जो तमाम तदर्थ नियुक्तियां की थी उसमे अनियमितता की गई हैं। जिसके उपरांत समिति ने तमाम नियुक्तियों को निरस्त करने की सिफारिश की थी। विधानसभा अध्यक्ष ने साफ कहा कि नियुक्ति के लिए ना परीक्षा आयोजित की गई और ना ही किसी तरह की विज्ञप्ति जारी की गई थी। 6 फरवरी 2003 के आदेश के अनुसार तमाम नियुक्ति को निरस्त करने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ने फैसला लिया है। साथ ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ने उपनल द्वारा की गई भर्तीयों के साथ ही वर्ष 2016 की 150 पदो पर नियुक्ति, वर्ष 2020 तक की 6 पदों पर नियुक्ति एवं वर्ष 2021 तक की 72 भर्तीयों कुल 228 नियुक्तियों को निरस्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Adhoc ricruitment dehradun news Speaker of assembly Speaker of the assembly announced the cancellation of ad hoc recruitments after holding a press conference Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

चलती बस में छात्रा से छेड़छाड़ मामले में बड़ा फैसला, आरोपी शुभम को 3 साल की सजा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। चलती बस में छात्रा के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत के करीब चार साल पुराने मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नैनीताल रवि शंकर मिश्रा की अदालत ने आरोपी शुभम सक्सेना को दोषी मानते हुए तीन साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। वहीं, घटना का वीडियो […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय लापता बालक सकुशल बरामद

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई थी। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन देर […]

Read More
उत्तराखण्ड

शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर लापता 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। शीशमहल क्षेत्र से 15 वर्षीय किशोर के लापता होने की सूचना सामने आई है। परिजनों के अनुसार शब्द विक्रमादित्य मंगलवार शाम करीब 5 बजे शीशमहल स्थित ट्यूशन सेंटर से अपनी नीली साइकिल से एलआईसी कैंपस, हाईडिल चौराहा जाने के लिए निकला था, लेकिन […]

Read More