हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेण्डरी स्कूल हल्द्वानी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय एवं प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर एवं मेजर ध्यानचंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा योग एवं ऐरोबिक्स की शानदार प्रस्तुतियाँ दी गयी। प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय ने प्रार्थना सभा में हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों से अवगत कराया तथा उनके एक सफल खिलाड़ी बनने की बारीकियां बताई। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को एक लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन के साथ आगे बढ़ने तथा साथ ही उन्होंने शारीरिक फिटनेस पर भी ध्यान देने के लिए प्रेरित किया। खेल प्रशिक्षक पान सिंह ने मेजर ध्यान चंद के बारे में बताकर छात्र-छात्राओं को उनके खेल जीवन से अवगत कराया। खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने राष्ट्रीय खेलों और उनसे सम्बन्धित पुरस्कारों द्रोणाचार्य पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार एवं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के बारे में जानकारी दी एवं इस वर्ष आयोजित ओलिम्पिक खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों से बच्चों को अवगत कराया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक पान सिंह, भुवन चंद्र जोशी, रवींद्र कुमार एवं मोनिका दशौनी के निर्देशन में योगा, ऐरोबिक्स, बास्केट बॉल, खो-खो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर अकादमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या सन्तोष पाण्डेय, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बी एस मनराल, विनोद खोलिया एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चमोली। गोपेश्वर-पोखरी रोड पर एक कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से आग लगने में एक दंपती सहित बेटे की जलकर मौत हो गई, जबकि उनका दूसरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह भी पढ़ें 👉 संपूर्णानंद शिविर केंद्रीय कारागार से दोष सिद्ध […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। भाजपा ने प्रदेश प्रवक्ताओं की घोषणा कर दी है। प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के निर्देश पर 9 प्रवक्ताओं की सूची जारी की गयी है। यह भी पढ़ें 👉 दीपावली का पर्व मनाकर गांव से लौट रहे युवक […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। यहां एसएसपी नैनीताल के सख्त निर्देशों के तहत अवैध हथियार और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना चोरगलिया पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें 👉 कार के अचानक अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से दंपती […]