राष्ट्रीय खेलों के सफलतापूर्वक समापन को खेल मंत्री ने ली अधिकारीयों की समीक्षा बैठक

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। 38वें राष्ट्रीय खेलों के भव्य एवं ऐतिहासिक समापन की व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या की अध्यक्षता में सर्किट हाउस काठगोदाम में बैठक सम्पन्न हुई। विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की, खेल मंत्री ने कहा कि सभी के सहयोग से हम राज्य राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन अभी तक करते आये हैं। समापन कार्यक्रम भी भव्य एव
सफलतापूर्वक सम्पन्न हो इस लिए सभी भागीदारी व जिम्मेदारी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में आगन्तुकों हेतु आवश्यक व्यवस्थायें यथा समय सुनिश्चित हों, इस हेतु उच्चाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। प्रदेश के विभिन्न जनपदों से खेल प्रेमी, महानुभाव जो 38 वे राष्ट्रीय खेलों के लिए आ रहे है उनके रात्रि में ठहरने हेतु उचित प्रबन्ध के साथ ही समापन समारोह को ऐतिहासिक बनाना है इसके लिए सभी को सहयोग एवं भागीदारी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड 38वें राष्ट्रीय खेलों मे 7वे पायदान पर है जो खुशी की बात है। समापन समारोह में उत्तराखण्ड के सभी पदक विजेताओं को समापन समारोह में आमंत्रित किया जा रहा है। 
 
बैठक में आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने राष्ट्रीय खेलां के समापन समारोह हेतु की जा रही विभिन्न तैयारियों से मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। समापन समारोह स्थल में प्रतिभाग हेतु आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है, जिसके माध्यम से ही प्रवेश होगा। उन्होंने कहा कि मुख्य अतिथि के स्वागत हेतु तिकोनियां से गौलापार स्टेडियम तक विभिन्न स्थानों मे ं सांस्कृतिक कार्यक्रमों आदि के माध्यम से मुख्य अतिथि का स्वागत किया जायेगा, नगर कि विभिन्न स्थानों में आम जनता हेतु कार्यक्रम का सीधा प्रसारण हेतु एलईडी स्क्रीन लगाई जा रही है, इसके अतिरिक्त आमंत्रित लोगों हेतु हल्द्वानी के विभिन्न स्थानों से शटल सेवा प्रारम्भ की गई है।
 
बैठक मे जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों का समापन भव्य एवं ऐतिहासिक हो इसके लिए सभी अधिकारियों को दायित्व सौंपे गये हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि स्टेडियम के बाहर विभिन्न स्थानों पर 8 पार्किंग स्थल बनाये गये है जिसमें लगभग 2500 वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया लोगों को स्टेडियम तक लाने के लिए 350 शटल बस सेवा के द्वारा लोगों को विभिन्न स्थानो से लाया जायेगा। उन्होंने कहा वीआईपी, गणमान्य एवं मीडिया पास के द्वारा ही प्रवेश कर सकते हैं।
 
बैठक में डीआईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, निदेशक खेल प्रशांत आर्य, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान, इवेंट मैनेजमेंट के प्रतिनिधि के साथ ही सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहें।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Sports Minister took review meeting of officials Sports Minister took review meeting of officials on successful completion of National Games Successful completion of National Games uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More