नेपाल जेल से भाग भारतीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे चार नेपाली कैदियों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

पिथौरागढ़। नेपाल की जेल से भागकर भारतीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे चार नेपाली कैदियों को एसएसबी ने झूलाघाट के निकट पकड़ लिया। ये चारों जान जोखिम में डालकर उफनती काली नदी को रबर ट्यूब के सहारे पार कर भारतीय सीमा में घुसे थे। इनमें से तीन कैदी बलात्कार और चौथा हत्या के केस में सजा काट रहा था। चारों को नेपाल पुलिस को सौंपने की प्रक्रिया चल रही है।

 

एसएसबी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में झूलाघाट के निकट देवताल में चार लोग रबर ट्यूब की सहायता से काली नदी पार करते हुए नजर आए। जैसे ही ये चारों ने नदी पार कर भारत की सीमा में घुसे 55वीं वाहिनी एसएसबी की पेट्रोलिंग टीम ने इन्हें पकड़ लिया। चारों को पकड़ने के बाद एसएसबी टीम ने नेपाल पुलिस के साथ समन्वय किया और इनकी पहचान साझा की। पता चला कि चारों जेल के भागे कैदी हैं। इनमें धर्मेंद्र चंद्र बैतड़ी, तर्कराम लुहार निवासी बैतड़ी और सूरज साउद निवासी कंचनपुर नेपाल बलात्कार मामले में सजा काट रहे थे। जबकि आशिक पहरी निवासी पाटन बैतड़ी हत्या के मामले में जेल में बंद था। नेपाल की अदालत ने चारों को दोषी ठहराते हुए दीर्घकालीन कारावास की सजा सुनाई थी।आंदोलन की आड़ में ये कैदी भाग निकले थे और अब भारत में घुसने की योजना बना रहे थे। एसएसबी की टीम स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सभी से पूछताछ में जुटी है। औपचारिक प्रकिया के बाद करने के बाद कैदियों को नेपाल पुलिस को सौंपा जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news four Nepali prisoners who were trying to infiltrate the Indian border four prisoners escaped from Nepal jail pithoragarh news SSB arrested all the four prisoners SSB arrested four Nepali prisoners who had escaped from Nepal jail and were trying to infiltrate the Indian border uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज चारो कैदियों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार नेपाल जेल से भागे चार कैदी पिथौरागढ़ न्यूज भारतीय सीमा पर घुसपैठ कर रहे चार नेपाली कैदी

More Stories

उत्तराखण्ड

प्रेम प्रसंग : मोटर मैकेनिक की पीट-पीटकर कर हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता      उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।   कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More