ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर जुआ खेल रहे चौकी इंचार्ज और पूरे स्टाफ को एसएसपी ने किया लाइन हाजिर

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। नैनीताल जिले में ड्यूटी छोड़कर चौकी के अंदर ताश के पत्ते फेंटकर जुआ खेल रहे चौकी इंचार्ज और उनके साथी स्टाफ को एसपी सिटी ने औचक निरीक्षण में रंगे हाथ पकड़ लिया। मामले की रिपोर्ट मिलने पर एसएसपी ने भी अपने स्तर से जांच कराई। पुष्टि होने पर एसएसपी ने पूरी रिपोर्टिंग पुलिस चौकी को लाइन हाजिर कर दिया। मंगलवार रात इसके निर्देश जारी किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हॉस्टल और पीजी की आड़ में मनमानी पर देर रात दून पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, चार संदिग्ध पुलिस हिरासत में 

22 जनवरी,सोमवार की रात करीब दो बजे एसपी सिटी हरबंस सिंह मुखानी थाना क्षेत्र में औचक निरीक्षण पर निकले थे। जब वह लामाचौड़ रिपोर्टिंग पुलिस चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो उन्हें सड़क पर कोई पुलिस कर्मी ड्यूटी करता नजर नहीं आया। एसपी सिटी चौकी के अंदर पहुंचे तो चौकी इंचार्ज, चौकी के हेड कांस्टेबल और तीन कांस्टेबल जुआ खेलते पाए गए। अपने अधिकारी को अचानक सामने खड़ा देखकर इन सभी पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। एसपी सिटी ने सोमवार देर रात ही घटनाक्रम की जानकारी एसएसपी प्रह्वाद नारायण मीणा को दी। मंगलवार को एसएसपी मीणा ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने और अनुशासनहीनता के आरोप में चौकी इंचार्ज सुनील गोस्वामी, हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, कांस्टेबल शंकर सिंह, धीरज सुगड़ा और चालक कांस्टेबल सोबन सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई : शादी के जाति बदल तहसील से जारी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र निरस्त 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news SSP brought the post incharge and the entire staff to line who were gambling inside the post while leaving duty Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

डीएम की बैठक में फीस का मुद्दा गरमाया, लेकिन अभिभावकों के हाथ अब भी खाली    

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  भीमताल। निजी विद्यालयों की फीस वसूली को लेकर प्रशासन की सख्ती के दावे के बीच जमीनी हकीकत पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भीमताल में जिलाधिकारी नैनीताल की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में निजी स्कूलों द्वारा विभिन्न मदों में लिए जा रहे शुल्क, लंबित शिकायतों और उनके […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजपुरा में नशे के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, पुलिस चौकी का घेराव; तस्करों के अड्डों तक पहुंचे प्रदर्शनकारी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। राजपुरा क्षेत्र में कथित रूप से बढ़ते अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। करीब 200 लोगों ने राजपुरा पुलिस चौकी का घेराव कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। प्रदर्शनकारियों ने […]

Read More
उत्तराखण्ड

रफ्तार का कहर : दो महिलाओं को कार ने कुचला, गर्भवती महिला की मौत दूसरी घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। यहां राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसा कैनाल रोड पर हुआ। बताया जा […]

Read More