पुलिस जवानों के लिए भोजन व्यवस्था की गुणवत्ता को बढ़ाने तथा भोजनालय की भौतिक संरचना में सुधार लाने के दिए निर्देश
हल्द्वानी। कार्य के प्रति कर्तब्यनिष्ठा, अनुशासन व सादगी के प्रतिरुप वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ मंजुनाथ टी सी आज सुबह अचानक कोतवाली हल्द्वानी परिसर में स्थित पुलिस भोजनालय में पहुंचे और मैस में जवानों के साथ बैठकर भोजन किया।
इस दौरान मैस में बनाए जा रहे भोजन मेनू की जानकारी लेने के साथ ही मैस में उपयोग की जा रही खाद्य सामग्रियों को परखा और भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया। पुलिस मैस में भोजन व्यवस्था अच्छी पाई जाने से संतुष्ट एसएसपी ने मैस प्रभारी को इन व्यवस्थाओं को और बेहतर करने को कहा।
मैस प्रभारी को पुलिस के जवानों के लिए उच्च गुणवत्ता युक्त भोजन बनाने तथा एक विशेष मेनू तैयार करने के निर्देश दिए गए।एसएसपी ने कहा कि भोजनालय परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें और जवानों को समय पर शुद्ध भोजन मिले। मैस परिसर की संरचना में सुधार लाने और मॉडर्नाइज करने के प्रयास किए जाएंगे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]