विगत दिवस कार में मृत मिले युवक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट द्वारा मुंह और गला दबाकर हत्या की पुष्टि पर एसएसपी ने जांच को गठित की टीम 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र में एक नवंबर को कार में मृत मिले पार्थ सिंह सामंत की मुंह और गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हो गई है। एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने मामले में जांच टीम गठित कर दी है।

कठघरिया बच्ची नगर निवासी पार्थ सिंह सामंत (23) का शव 31 अक्तूबर की देर रात कालाढूंगी रोड पर उसकी कार में पड़ा मिला था। पार्थ की मां गीता ने बताया कि पार्थ नैनीताल स्थित कॉलेज में एलएलबी चतुर्थ सेमेस्टर का छात्र था। 31 अक्तूबर की रात खाना खाकर करीब 10 बजे वह घर से अपनी कार में निकला था। पूछने पर दोस्तों के पास जाने की बात कही थी। देर रात फोन किया तो बोला कि जल्दी घर पहुंच रहा हूं। सूचना पर उसे खोजने के लिए निकली महिला मित्र को युवक की कार आरके टेंट हाउस रोड स्थित प्लाट की पार्किंग में खड़ी मिली थी। महिला मित्र ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। प्रथमदृष्टया पुलिस इसे जहर खाने की घटना से जोड़कर देख रही थी। बुधवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पुलिस दोबारा सक्रिय हुई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण थ्राटलिंग से जुड़ा गला घोंटना आया है। इससे पता चल रहा है कि युवक के मुंह को तकिया या कोई दूसरी चीज रखकर दबाया गया होगा। पुलिस अब ये पता लगा रही है कि पार्थ को कार में मारा गया या फिर कहीं और मारकर उसे शव को कार में रख दिया गया। पुलिस कार की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  वनभूलपुरा में करंट का कहर: पिता को बचाने पहुंची 12 वर्षीय बेटी की भी मौत  

पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि होने के बाद एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने जांच टीम गठित कर दी है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू कर दिए हैं। एक सीसीटीवी कैमरे में घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में दो बार पार्थ की कार आती जाती दिखी है। आरके टेंट हाउस रोड पर कार पहली बार करीब रात 11:30 बजे और दूसरी बार करीब 2:30 बजे युवक की कार देखी गई है। गला दबाकर हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस गंभीरता से जांच में जुट गई है। पुलिस को कई अहम सुराग भी मामले में हाथ लगे हैं। पुलिस को युवक के दो करीबियों पर भी शक है। पुलिस ये पता लगा रही है कि युवक घटना वाली रात किसके वहां रुका था। पुलिस युवक की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन की भी जांच कर रही है। इधर युवक के परिजनों ने अब तक पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी है। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि परिजनों का फोन आया था कि वह जल्द ही तहरीर देंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वीर माधो सिंह भण्डारी उत्तराखण्ड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में इंडक्शन कार्यक्रम "प्रारंभ 2026" का शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news Haldwani news SSP formed investigation team after post mortem report of youth found dead in car yesterday confirmed murder by strangulation Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More