जांच रिर्पोट और उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना मुकदमा दर्ज करने पर एसएसपी ने दो कोतवाली प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई के दिए निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्थिक अपराधों से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्रारंभिक जांच ना करने और संबंधित जांच रिर्पोट को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना अपनी मर्जी से मुकदमा दर्ज करने वाले 2 थाना-कोतवाली प्रभारी (इंस्पेक्टरों) के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिले के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने दोनों इंस्पेक्टरों को सोमवार को 6 घंटे के लिए एसएसपी ऑफिस में अटैच पर रखा। साथ ही सभी थाना-कोतवाली प्रभारियों को सख्त हिदायत भी दी है।

यह भी पढ़ें 👉  देर रात कांपा उत्तराखंड : 4.9 मैग्नीट्यूड के भूकंप से घरों से बाहर भागे लोग 

गौरतलब है कि जिले में अलग-अलग थानों में पंजीकृत धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्थिक अपराधों के मुकदमों की एसएसपी द्वारा समीक्षा की गई। समीक्षा में कुछ मुकदमों का काफी समय से लंबित होना पाया गया. जिससे यह प्रतीत हुआ कि मुकदमों को बिना किसी प्रारंभिक जांच के पंजीकृत किया गया है। इस संबंध में एसएसपी द्वारा सभी थाना प्रभारियों को धोखाधड़ी, कूटरचना और आर्थिक अपराधों से संबंधित शिकायती प्रार्थना पत्रों पर प्रारंभिक जांच कर जांच रिर्पोट को उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने के बाद ही मुकदमे पंजीकृत किए जाने के संबंध में निर्देश दिए गए थे। लेकिन आदेशों के बाद भी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर और प्रभारी निरीक्षक रायवाला द्वारा उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाए बिना अपने-अपने थानों में धोखाधड़ी से संबंधित अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।इसका संज्ञान लेते एसएसपी ने सोमवार को दोनों थाना प्रभारियों को सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक पुलिस कार्यालय में अटैच किया। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि गंभीर और महत्वपूर्ण अपराधों को पंजीकृत करने से पहले उच्च अधिकारियों के संज्ञान में अवश्य लाया जाए। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अराजक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई :  जिलाधिकारी के निर्देशन में गुंडा एक्ट पर चार व्यक्ति जिला बदर
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Ssp dehradun SSP gave instructions to take action against two police station in-charges for registering a case without bringing the investigation report and bringing it to the notice of higher officials Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आपसी प्रेम, एकता व सद्भाव को बढ़ावा दे, भेदभाव व मतभेदों को त्यागें  – श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रामनगर। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर व विश्व विख्यात संत स्वामी श्री हरि चैतन्य पुरी जी महाराज ने आज यहाँ श्री हरिकृपा आश्रम में उपस्थित विशाल भक्तसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि युगों युगों से मानव मात्र को प्रेम, एकता व सदभाव के […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी में व्यापारी सम्मेलन: सीएम धामी की 8 बड़ी घोषणाएं, व्यापारियों के हितों पर सरकार का फोकस 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखंड प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। प्रदेशभर से पहुंचे व्यापारियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। रोजगार सृजन, स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती देने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग के 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर लगाई रोक 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) में कनिष्ठ अभियंताओं के पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर अहम आदेश दिया है। न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकल पीठ ने 30 जुलाई 2026 को जारी नए भर्ती अधियाचन के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगा दी है। इस फैसले […]

Read More