लापता युवक के शव को लावारिस में दिखाने पर एसएसपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

रूड़की। रुड़की। लापता युवक के शव को लावारिस में दाखिल करने के बाद अंतिम संस्कार करने के मामले में एसएसपी ने जांच एसपी देहात को सौंपी है। जांच में दोषी पाए जाने वाले के खिलाफ कारवाई की बात भी कप्तान ने कही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के आदर्श नगर निवासी 21 वर्षीय युवक शिवम 13 फरवरी को लापता हो गया था। परिजनों ने युवक की तलाश शुरू की इसके साथ ही सूचना पुलिस को दी। वहीं मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने 15 फरवरी को गुमशुदगी दर्ज की। वहीं 17 फरवरी को मंगलौर पुलिस को एक शव आसफनगर स्थित झाल से बरामद हुआ। उसके बाद पुलिस ने 20 फरवरी को शव का पोस्टमार्टम करवाया और फिर रुड़की ईदगाह  स्थित कब्रिस्तान में दफना दिया। गुरुवार को परिजन एक बार फिर सिविल लाइंस पुलिस से मिले तो उन्हे लावारिस शव मिलने की जानकारी हुई फोटो के आधार पर  शिनाख्त होने पर आज शव को कब्र से बाहर निकाला गया और उसका अंतिम संस्कार किया गया। वहीं मामले में पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है कि  गुमशुदगी दर्ज होने के वावजूद भी शव लावारिस में कैसे दाखिल हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए हरिद्वार एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने जांच एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह को सौंपी है। एसएसपी ने बताया कि जांच करवाई जाएगी कि चूक मंगलौर पुलिस या रुड़की पुलिस से हुई है। जांच में जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कारवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: rurki news SSP gives instructions for action after missing body of missing youth is found unclaimed Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More