एसएसपी ने दिए बिना सत्यापन किराएदार रखने वालों पर मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हल्द्वानी। कोतवाली स्थित बहुउद्देशीय भवन में मासिक अपराध समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें एसएसपी पंकज भट्ट ने सत्यापन नहीं कराने वालों के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई के निर्देश दिए। 

सोमवार को हुई बैठक में एसएसपी ने कहा कि किराएदार, नौकर, दुकान कर्मचारी, रेहड़ी फड़ संचालक शत प्रतिशत सत्यापन करा लें। सत्यापन नहीं मिलने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने पुलिसकर्मियों को ऑपरेशन मर्यादा के तहत खुले में शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए। कहा, पर्यटन सीजन में यातायात व्यवस्था ठीक रखना बड़ी जिम्मेदारी है। वीकेंड पर पूरी तैयारी के साथ व्यवस्था बनाई जाए। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले कालाढूंगी एसओ नंदन रावत, एसआई अविनाश मौर्या, एसआई कृष्णा गिरी, कांस्टेबल राजेश बिष्ट, गुलशन गिरी, अशोक कांबोज, दिलशाद, चंद्रशेखर महिला होमगार्ड गंगा शाही को बेस्ट इंप्लॉय ऑफ मंथ का अवार्ड दिया गया। मौके पर एसपी क्राइम व ट्रैफिक डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ हल्द्वानी भूपेंद्र धोनी, भवाली नितिन लोहनी, यातायात संजय गर्ब्याल, लालकुआं संगीता, नैनीताल विभा दीक्षित, रामनगर बलजीत भाकुनी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news SSP instructed to take action against the tenants without verification Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More
उत्तराखण्ड

हल्द्वानी मंच शुद्धिकरण विवाद: राज्यपाल से मिली कांग्रेस, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी।रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम के बाद कथित मंच शुद्धिकरण का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। देशभर में विरोध और संसद में मामला उठाए जाने के बाद सोमवार को उत्तराखंड कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव अभियान समिति के […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More