एसएसपी नैनीताल ने “अतिथि देवो भव” को साकार रूप प्रदान करने हेतु गोष्ठी कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 
खबर सच है संवाददाता


नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए मिशन अतिथि के तहत “अतिथि देवो भव” को साकार रूप प्रदान करने हेतु गोष्ठी कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नैनीताल आने वाले पर्यटकों को निर्धारित यातायात रूट डाइवर्जन तथा पार्किंग की सम्पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराई जाए। 


नैनीताल की स्थाई पार्किंग में वाहनों की पार्किंग फुल होने की स्थिति में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु हल्द्वानी रोड से आने वाले वाहनों को रूसी बाईपास, कालाढूंगी रोड से आने वाले वाहनों को नारायण नगर की अस्थाई पार्किंग एवं भवाली रोड से नैनीताल आने वाले पर्यटक वाहनों को पाइंस के पास रोककर शटल सेवा के माध्यम से नैनीताल में प्रवेश दिया जाये, एवम् स्थानीय नागरिकों को उनके लोकल आईडी कार्ड के माध्यम से प्रवेश दिया जाये। काठगोदाम में जाम की स्थिति होने पर नैनीताल जाने वाले वाहनों को रूट डायवर्ट कर वाया कालाढुंगी मार्ग से नैनीताल में प्रवेश दिया जाएगा। पर्वतीय क्षेत्रों में जाने वाले भारी वाहनों को निर्धारित समय रात्रि 10 बजे से सुबह पांच बजे तक ही संचालित किया जाए।किसी भी प्रकार से यातायात बाधित करने वाले तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही की जाए। प्रभावी यातायात प्रबंध के लिए आवश्यक सभी उपकरणों तथा बैरियर इत्यादि की मांग कर ली जाय। सभी को निर्देशित किया गया है कि पुलिस बल तथा सभी संसाधनों की उपलब्धता के बावजूद भी यदि कोई अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित थाना प्रभारी के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही की जाएगी। उक्त गोष्ठी में डा. जगदीश चंद्र एसपी क्राइम/ट्रैफिक, हरबंश सिंह एसपी सिटी, भूपेन्द्र सिंह धोनी सीओ हल्द्वानी, संदीप नेगी सीओ नैनीताल, प्रमोद शाह सीओ भवाली, विभा दीक्षित सीओ ट्रैफिक, नीतीन लोहनी सीओ ओप्स आदि अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More