नशे में टल्ली होकर कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मारने का विडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। यहां राजपुर थानाध्यक्ष शैंकी कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में उनके द्वारा मंगलवार देर रात नशे में धुत्त हालत में कार चलाते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी गईं। घटना के बाद लोग भारी आक्रोश में आ गए और मौके पर हंगामा किया। जब कुछ पुलिसकर्मी थानाध्यक्ष को बचाने पहुंचे तो गुस्साए लोगों ने उन पर भी नाराज़गी जताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखण्ड में आज भी राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश, गर्जन और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका 

जैसे ही घटना का वीडियो वायरल हुआ, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने तत्काल संज्ञान लेते हुए थानाध्यक्ष शैंकी कुमार को निलंबित कर राजपुर थाने में ही आरोपी थानाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर अभियोग पंजीकृत करने के निर्देश भी जारी किए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  ने एसपी सिटी देहरादून को पूरे मामले की गहन जांच करने, मेडिकल रिपोर्ट, CCTV फुटेज और वीडियोग्राफी सहित सभी सबूत सुरक्षित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल 22 वर्षीय युवक की उपचार के दौरान मौत 

घटना के बाद उपनिरीक्षक दीपक धारीवाल को नए थानाध्यक्ष राजपुर के रूप में नियुक्त किया गया है। एसएसपी ने साफ कहा है कि जो भी पुलिसकर्मी इस मामले में संलिप्त पाए जाएंगे, उनके खिलाफ भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news dehradun news SSP suspends station in-charge SSP suspends station in-charge after video of him driving drunk and hitting several vehicles goes viral Station in-charge hits several vehicles while driving drunk uttarakhand news video goes viral उत्तराखण्ड न्यूज एसएसपी ने किया थानाध्यक्ष को निलंबित क्राइम न्यूज थानाध्यक्ष ने नशे में टल्ली होकर कार चलाते हुए कई वाहनों को मारी टक्कर देहरादून न्यूज विडियो हुआ वायरल

More Stories

उत्तराखण्ड

मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के साथ ही मुख्यमंत्री ने पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री श्रमिक स्वास्थ्य योजना के तहत दो मोबाइल मेडिकल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना […]

Read More
उत्तराखण्ड

हिमाचल प्रदेश से लंबे समय से फरार आरोपी देहरादून से किया गिरफ्तार 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड एसटीएफ और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाकर हिमाचल प्रदेश के एक वांछित आरोपी को देहरादून से गिरफ्तार किया है। आरोपी मंडी जिले में दर्ज एक गंभीर आपराधिक मामले में फरार चल रहा था और लंबे समय से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एसएसपी […]

Read More
उत्तराखण्ड

देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी गिरफ्त में 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। देहरादून के पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के देवऋषि एन्क्लेव (देहराखास) में बुधवार देर शाम एक फाइनेंसर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिजनों ने सूझबूझ दिखाते हुए हत्यारोपी को उसी कमरे में बंद कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हत्या […]

Read More