वायरल वीडियों के बाद एसएसपी ने किया कांस्टेबल को सस्पेंड, जांच हेतु सीओ काशीपुर को किया अधिकृत  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

काशीपुर। एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने काशीपुर कोतवाली में तैनात एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है।

बताते चले कि बुधवार (आज) सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा था। जिसमें कोतवाली काशीपुर में तैनात कांस्टेबल नरेंद्र मेहता द्वारा दिनांक 13 अगस्त को एक अभियुक्त को काशीपुर कोर्ट से हल्द्वानी जेल ले जाते समय अभियुक्त के साथ आपत्तिजनक फोटो एवं वीडियो बनाये गये व उनको सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई। उक्त मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कांस्टेबल नरेंद्र मेहता को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच सीओ काशीपुर वीर सिंह को सौंपी गई है। कांस्टेबल की अन्य गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। यदि अनियमितता पाई जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई भी अमल में लाई जायेगी। 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: authorized CO Kashipur for investigation kashipur news SSP suspends constable after viral video US nagar news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

आरटीओ कार्यालय गोलीकांड : अधिकारी की पिस्टल से चली थी गोली, FIR दर्ज 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। आरटीओ कार्यालय में मंगलवार को गोली चलने की घटना से हड़कंप मच गया। मामले में चौकी प्रभारी दीपा जोशी की ओर से वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी महेंद्र सिंह नेगी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जा रहा है कि गोली अधिकारी की […]

Read More
उत्तराखण्ड

दो दिन से गौला में तलाश : आखिर उफनती नदी ने ही किनारे से लौटा दिया राम सिंह का शव

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –         खबर सच है संवाददाता   हल्द्वानी। दो दिन तक उम्मीद और बेचैनी के बीच गौला नदी के किनारे अपने परिजन की तलाश कर रहा परिवार बुधवार को उस वक्त टूट गया, जब उफनती गौला ने स्वयं ही 65 वर्षीय राम सिंह कौरंगा का शव किनारे से लौटा दिया। […]

Read More
उत्तराखण्ड

10 सितंबर को भव्य रूप से मनाई जायेगी भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी के जन्म दिवस 10 सितंबर 2026 के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार करने हेतु मंगलवार को जिला कार्यालय सभागार में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सौरभ असवाल की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।   बैठक में […]

Read More