लापरवाही बरतने के आरोप में एसएसपी ने कोतवाल को किया निलंबित

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

जसपुर। लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने कोतवाल जेएस देउपा को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात कोतवाल सादी वर्दी में एक स्मैक बेचने वाली महिला को पकड़ने गए थे। जहां महिलाओं ने उन्हें घेर कर हंगामा काटा था। एसएसपी ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की। कोतवाल के निलंबित होने पर नगर में तरह-तरह की चर्चाएं हैं । 

शनिवार रात करीब 10 बजे कोतवाल जेएस देउपा के मोबाइल पर मोहल्ला चांद मस्जिद निवासी एक महिला मुखबिर ने कॉल कर सूचना दी थी कि मोहल्ले में एक महिला धड़ल्ले से स्मैक बेच रही है। सूचना पर कोतवाल सादी वर्दी में एक व्यक्ति की बाइक पर बैठकर चले गए। कोतवाल जब मौके पर पहुंचे तो आरोपी महिला ने अन्य महिलाओं एवं मोहल्ले वालों को साथ लेकर कोतवाल को घेर लिया तथा बाइक की चाबी निकाल ली। साथ ही जोर-जोर से बोलकर कोतवाल को खरी-खोटी सुनाते हुए वीडियो बना लिया। किसी तरह से मोहल्ले से निकले तथा मामले की जानकारी आला अधिकारियों को दी। उधर, किसी ने वीडियो वायरल कर उच्चाधिकारियों को भेज दी।उच्चाधकारियों के निर्देश पर एसएसपी ने कोतवाल को निलंबित कर दिया। सोमवार को कोतवाल ने खुद को निलंबित होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मोहल्ला नई बस्ती निवासी गुलनाज एवं उसके पिता को पुलिस ने जेल भेजा था। गुलनाज जमानत पर है। उन्हें सूचना मिली थी कि आरोपी महिला फिर से मोहल्ले में स्मैक बेचने का धंधा कर रही है। उसी की पड्ताल करने वहां गये थे। आरोपियों को भनक नहीं लगे इसलिये वह सादी वर्दी में मौके पर गए थे। लोगों ने दबी जुबान में कहा कि जसपुर कोतवाल जब से आए थे तब से कुछ दलाल कोतवाली में सक्रिय हो गए थे। जब भी कोई मामला थाने में आता तो स्वयं पुलिस कर्मी दलाल का नाम लेकर मामले को निपटाने की बात करते। यह भी बताया कि यह दलाल सुबह से लेकर शाम तक कोतवाली में कोतवाल के इर्द-गिर्द मंडराते रहते थे। इसको लेकर पूर्व में अफसरों से शिकायतें भी की गई थीं।

यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में आयुर्वेदिक दवाओं पर बड़ा एक्शन : शिकायतों के बाद फैक्ट्री में छापे के साथ ही सैकड़ों बोतलें सील कर सैंपल भेजे जांच को  


एसएसपी ने कोतवाल देउपा को निलंबित करने के बाद गदरपुर के थानाध्यक्ष बिजेंद्र शाह को जसपुर का कोतवाल बनाया है। कोतवाल शाह ने बताया कि उनकी पहली प्राथिमकता अपराध एवं नशाखोरी पर अंकुश लगाने के साथ ही नगर की यातायात व्यवस्था को भी ठीक करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: jaspur news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

लोगों की सेहत से खिलवाड़ पड़ा भारी, 17 मामलों में ₹3.45 लाख का जुर्माना  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]

Read More
उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More