अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को खुर्द बुर्द मामले में राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी नैनीताल को दिए कार्रवाई के निर्देश 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। अनुसूचित जाति के लोगों की जमीन को खुर्द बुर्द करने के मामले में सरकार की ओर से की जा रही कार्यवाही में मिली भगत से बचे रहने के बाद अब शिकायतकर्ताओं ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग से शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। जिसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने जिलाधिकारी नैनीताल को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अपर जिलाधिकारी चौहान को नैनीताल एसडीएम, दो पटवारियों समेत चार लोगों के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

भीमताल निवासी विकास भारती ने केंद्रीय निर्वाचन आयोग को शिकायत भेजी थी। जिसमें बताया गया कि एसडीएम नैनीताल प्रमोद कुमार, राजस्व निरीक्षक भीमताल नंदन सिंह नेगी, राजस्व निरीक्षक नैनीताल पूर्व कानूनगो गोपाल दत्त जोशी, राजस्व उप निरीक्षक राकेश कठायत ने भीमताल क्षेत्र में राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों को प्रॉपर्टी कारोबार में फायदा पहुंचाया और अनुसूचित जाति के लोगों को न्याय से वंचित रखा गया। चुनाव आयोग के सख्त निर्देशों के बावजूद तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर नौकरी करने की भी शिकायत आयोग को की गई। शिकायत मिलने के बाद सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखंड मस्तू दास ने राज्य के कार्मिक सचिव को मामले में कारवाही कर आयोग को रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। जिलाधिकारी नैनीताल के अनुसार इस प्रकरण की जांच एडीएम पीआर चौहान को सौंप दी गई है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: nainital news State Election Commission gave instructions to Nainital District Magistrate to take action in the case of demolition of land of Scheduled Caste people Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More