हल्द्वानी। प्रधानसेवक नरेंद्र भाई मोदी के मार्गदर्शन व यशस्वी युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे उत्तराखंड मे नित नए विकास के काम हो रहे है। भाजपा जो जनता से वादा करती है उसे पूरा करती है व विकास करती है। उत्तराखंड का यह बजट राज्य के चौमुखी विकास का बजट है, GYAN – गरीब, युवा, किसान और महिलाओ को समर्पित है। इस बजट मे कृषि, उद्योग, उर्जा, पर्यटन, आयुष, अवसंरचना व संयोजकता पर फोकस किया गया है। यह राज्य को देश के अग्रणी राज्यो मे शामिल करने मे मिल का पत्थर साबित होगा।
राज्य के विकास के लिए इसमे बहुत से प्रावधान किए गए है जैसे सड़क व पुलो के लिए जिसमे 37 नए पुल, लगभग 4000 किमी सड़क जिसमे नवीन सड़के, उनका रखरखाव व सुरक्षा इंतजाम के लिए बजट दिया गया है।जल जीवन मिशन व नगरीय जल व्यवस्था को बेहतर बनाने को लगभग 2000 करोड का बजट है। जमरानी, सोंग व लखवाड प्रयोजनार्थ लगभग 1000करोड का बजट आवंटन है। स्टार्टअप्स, ग्रामीण रोजगार, जलवायु परिवर्तन की रोकथाम, महिलाओ के लिए नन्दा गौरी, मातृत्व वंदन, वात्सल्य योजना आदी के लिए लगभग 500 करोड़ का बजट दिया गया है। अवस्थापना निर्माण के अंतर्गत पूंजीगत परिव्यय में ₹14763.13 करोड़, जलवायु परिवर्तन शमन हेतु-₹60 करोड़, खेल महाकुम्भ के आयोजन हेतु ₹15.00 करोड़, मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम योजना हेतु ₹10.00 करोड़, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना हेतु ₹60.00 करोड़, मेगा प्रोजेक्ट के लिए-600करोड का बजटीय प्रावधान है। कुल मिलाकर हर वर्ग, हर सेक्टर पर फोकस कर उसमे बजट दिया गया है जिससे जनता को मूलभूत सुविधाए मिले साथ ही राज्य मे उद्योग बढ़ेगा, ढांचागत सुधार होगा, नवाचार को बढ़ावा मिलेगा व बड़े स्तर पर रोजगार सृजन होगा व राज्य की आर्थिकी को नव उर्जा मिलेगी एवं प्रतीव्यक्ती आय भी बढ़ेगी। यह सरकार की हर क्षेत्र,हर वर्ग के विकास के प्रती विकास की सोच को दर्शाता है जो भाजपा सरकार का मूलमंत्र है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। लोगों की सेहत से खिलवाड़ पर नैनीताल जिला प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए दूध-खोया में मिलावट, एक्सपायरी खाद्य सामग्री रखने और बेचने, गंदगी में खाद्य पदार्थ तैयार करने तथा जरूरी लाइसेंस या पंजीकरण नहीं होने जैसे मामलों में 17 मामलों की सुनवाई के बाद कुल 3 […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हल्द्वानी। संविधान बचाओ – लोकतंत्र बचाओ नारों के साथ इंडिया गठबंधन की पार्टियों, छात्र संगठनों व नागरिक समाज द्वारा संयुक्त रूप से हल्द्वानी के बुधपार्क में धरना प्रदर्शन, सत्याग्रह के साथ ही भारत की राष्ट्रपति महोदया को सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से 6 सूत्रीय […]