देश के सात राज्यों में 360 साइबर ठगों को दबोचने रवाना हुई राज्य की पुलिस टीमें  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

नैनीताल। कुमाऊं में साइबर क्राइम के मामले दिन-प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं। जिसमें ऑनलाइन ठगी, क्लोन एटीएम, हैकिंग और फर्जी स्कीम के जरिए ठगी करने वालों की फेरिहस्त काफी लंबी है। अब साइबर ठगों की खैर नहीं है, क्यों कि बाहरी राज्यों में साइबर ठगी को अंजाम दे रहे ठगों को दबोचने के लिए कुमाऊं से दो पुलिस टीमें रवाना हुई हैं। जिसमें 15-15 सदस्यीय हैं, जो सात राज्यों में दबिश देकर 241 मामलों के 360 आरोपियों को दबोचने का कार्य करेंगी। सभी आरोपी नैनीताल और यूएसनगर जिले में हुई साइबर ठगी के मामलों में वांछित हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

आईजी कुमाऊं नीलेश भरणे ने टीमों को मंगलवार को रवाना करने के बाद बताया कि प्रथम टीम में निरीक्षक पूरन राम आगरी के नेतृत्व में पांच एसआई, पांच हेड और आठ कांस्टेबल शामिल रहेंगे जो बिहार, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के लिए रवाना हुई है। दूसरी टीम निरीक्षक नीरज चौधरी के नेतृत्व में छह एसआई और नौ कांस्टेबल के साथ यूपी राजस्थान हरियाणा के लिए रवाना की गई है।टीमें बिहार में 31 मामलों के 40, पश्चिम बंगाल में 68 मामलों के 114, असम में 19 मामलों के 26, ओडिशा में 22 मामलों के 27, यूपी में 60 मामलों के 93, राजस्थान में 18 मामलों के 29, हरियाणा में 23 मामलों के 31 सहित कुल 241 मामलों के 360 आरोपियों की तलाश करेगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: crime news State police teams left to nab 360 cyber thugs in seven states of the country Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –   खबर सच है संवाददाता    देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार (आज) महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, देहरादून में आयोजित एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2026 के शुभारंभ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। अंतरराष्ट्रीय स्तर की यह प्रतियोगिता 20 अगस्त तक आयोजित की जाएगी।   मुख्यमंत्री ने देश-विदेश से […]

Read More
उत्तराखण्ड

आशा यूनियन के साथ 22 नवंबर को ऐक्टू द्वारा देहरादून में होगा विशाल प्रदर्शन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    मोदी सरकार एनएचएम का बजट घटाकर आशाओं के नियमितीकरण के लिए बाधा खड़ी कर रही है : राजीव डिमरी   हल्द्वानी। ऐक्टू से संबद्ध उत्तराखण्ड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक हल्द्वानी में हुई. बैठक की शुरुआत ऐक्टू प्रदेश अध्यक्ष रहे कामरेड […]

Read More