पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के उत्तराखंड पहुँचने पर सीएम धामी सहित प्रदेश अध्यक्ष कौशिक ने किया स्वागत

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा  उत्तराखंड पहुंच गए हैं सहस्त्रधारा हेलीपैड पर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट सह मीडिया प्रभारी बलजीत सोनी ने उनका स्वागत किया।

2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी अखाड़ा बन चुके उत्तराखंड में एक बार फिर भाजपा के केंद्रीय दिग्गज जुटेंगे। इस बार पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष संगठन और चुनाव प्रभारियों की टीम के साथ देहरादून पहुंचेंगे।


संगठन से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, दिग्गजों के आने का मुख्य मकसद चुनाव अभियान की रणनीति को धार देना है। वे 24 नवंबर को देहरादून आएंगे और तीन दिन तक चुनाव प्रबंधन समिति के अलग-अलग विभागों की कार्ययोजना को परखेंगे। केंद्रीय दिग्गजों में चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी और आरपी सिंह के अलावा प्रदेश संगठन प्रभारी दुष्यंत गौतम व सह प्रभारी रेखा वर्मा भी होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा निगम का कारनामा : पांच वर्ष पहले मृत व्यक्ति के खिलाफ बिजली चोरी में रिपोर्ट दर्ज  

तीन दिन होगा 33 विभागों की कार्ययोजना पर मंथन
विधानसभा चुनाव के प्रबंधन के लिए पार्टी ने 33 विभाग बनाए हैं। दिल्ली लौटने से पहले प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी इन विभागों के संयोजकों और सह संयोजकों की बैठक ले चुके हैं। बैठक में उन्होंने सभी को चुनाव की दृष्टि से अपने-अपने विभागों की कार्ययोजना तैयार करने को कहा है। 24, 25 व 26 नवंबर की बैठक में केंद्रीय नेता एक-एक विभाग की कार्ययोजना की समीक्षा करेंगे और उसे अंतिम रूप दिया जाएगा


केंद्रीय नेताओं के साथ तीन दिवसीय बैठक के बाद भाजपा अपने चुनाव अभियान का विधिवत रूप से आगाज कर देगी। इस बात की पूरी संभावना है कि पार्टी अब चुनाव अभियान समिति का गठन नहीं करेगी, बल्कि चुनाव प्रबंधन समिति के जरिये ही विधानसभा चुनाव में उतरेगी। इसलिए चुनाव प्रबंधन समिति में शामिल सियासी दिग्गजों पर समर का पूरा दारोमदार रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा चमोली से सीधे अल्मोड़ा जाएंगे। उनका रुद्रपुर का भी कार्यक्रम है। दो दिवसीय दौरे में नड्डा कुमाऊं में पार्टी की चुनावी तैयारियों की परखेंगे और भावी रणनीति के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को टिप्स देंगे। 15 नवंबर को अल्मोड़ा में उनकी कई बैठकें होंगी। नड्डा पार्टी की टोली बैठक में दिशा-निर्देश देंगे। इसके बाद वह 16 नवंबर को मुख्यमंत्री के गृह जिले ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में बैठक करेंगे।


कुमाऊं मंडल में नड्डा का सियासी दौरा बहुत अहम माना जा रहा है। सियासी जानकारों का मानना है कि किसान आंदोलन के असर, यशपाल आर्य व उनके बेटे का दलबदल और हाल में आई आपदा की वजह से भाजपा के चुनावी समीकरण प्रभावित हुए हैं। नड्डा पार्टी के इन्हीं चुनावी समीकरणों को साधने की रणनीति मंथन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का शुभारंभ 

केंद्रीय दिग्गजों के आने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल यानी 15 नवंबर को उत्तराखंड आएंगे। वह सोमवार को देहरादून से चमोली जाएंगे। उनके साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक भी होंगे। नड्डा देवाल स्थित सवाड़ गांव से शहीद सम्मान यात्रा का शुभारंभ करेंगे।


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 15 नवंबर को देहरादून आएंगे। वह पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी की शादी पर शुभकामना देने जा सकते हैं। वह सुबह सात बजे देहरादून पहुंचेंगे और सीधे देहरादून के तिमाड़ी में पुनर्नवा रिजोर्ट में विवाह समारोह में शामिल होंगे। सुबह नौ बजे वह हेलिकॉप्टर से चमोली के लिए रवाना होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: bjp news dehradun news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

राज्य में 2027 विधानसभा चुनाव के चलते कांग्रेस ने पांच नेताओं को सौंपी अहम जिम्मेदारियां

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। राज्य में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक स्तर पर गतिविधियां बढ़ाने के बाद अब मीडिया और संचार व्यवस्था को भी चुनावी रणनीति के अनुरूप सक्रिय करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के लिए […]

Read More
उत्तराखण्ड

संदिग्ध मौत का सनसनीखेज खुलासा : प्रेम संबंध के चलते पत्नी ने ही प्रेमी संग मिल कराई पति की हत्या 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    काशीपुर। ऊधमसिंह नगर के काशीपुर क्षेत्र में टेंट कारोबारी संजीव कुमार की संदिग्ध मौत का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सड़क हादसा माना जा रहा था, वह जांच आगे बढ़ने पर हत्या निकली। पुलिस के मुताबिक मृतक की […]

Read More
उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में हथियारबंद बदमाशों का धावा: खुद को SOG बताकर 8 लाख कैश, सोना और 12 मोबाइल लूटे 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –     खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। गोरापड़ाव क्षेत्र में बुधवार देर रात हथियारबंद बदमाशों ने खुद को एसओजी पुलिस टीम बताकर एक ऑफिस में धावा बोल दिया। करीब 10-12 बदमाशों ने तमंचे के दम पर वहां मौजूद लोगों को डराया और करीब 8 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, 2 […]

Read More