दूसरे की जगह सहायक टीचर भर्ती का पेपर देने आए दो मुन्ना भाइयों को एसटीएफ ने किया गिफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

हरिद्वार। उत्तराखंड अधीनस्थ चयन आयोग की सहायक टीचर /एलटी की भर्ती परीक्षा में एक परीक्षार्थी ने पेपर देने के लिए 16 लाख में सौदा कर दिया। उसकी जगह पेपर देने मुन्ना भाई (सॉल्वर) पहुंच गया एसटीएफ ने इस गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

 

एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और सुचितापूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए एसटीएफ लगातार निगरानी कर रही है। पकड़े गए आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड ऊधम सिंह, जो 12वीं पास है, और उसका साथी अनुपम कुमार शामिल हैं। ऊधम सिंह इससे पहले भी उत्तर प्रदेश एसटीएफ द्वारा मेरठ में भर्ती परीक्षा की धांधली के मामले में जेल जा चुका है। एसटीएफ को कुछ समय पहले सूचना मिली थी कि ऊधम सिंह, जो मेरठ का रहने वाला है, अपने साथी के साथ उत्तराखंड सहायक अध्यापक (एलटी) भर्ती परीक्षा में नकल कराने की योजना बना रहा है। जानकारी के आधार पर हरिद्वार के एक परीक्षा केंद्र के बाहर से ऊधम सिंह और उसके साथी अनुपम कुमार को फर्जी प्रवेश पत्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में ऊधम सिंह ने बताया कि वह बिहार के अनुपम कुमार को परीक्षा में नकल कराने के लिए बुलाया था। उन्होंने कुलदीप नाम के अभ्यर्थी के स्थान पर अनुपम कुमार को परीक्षा दिलवाने की योजना बनाई थी, जिसके बदले में 16 लाख रुपये की डील हुई थी। गिरफ्तारी के दौरान एसटीएफ ने एक फर्जी प्रवेश पत्र और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस पर  रोडहंटर्स ग्रुप ने हल्द्वानी में रचा नया इतिहास 
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Assistant Teacher Recruitment Exam haridwar news Munna Bhai came to give the paper in place of someone else STF arrested STF arrested two Munna brothers who came to give papers for assistant teacher recruitment in place of another uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More