देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उत्तराखंड एसटीएफ की रणनीति के अनुरूप एसटीएफ टीम ने एक हिरण की कस्तूरी व दो हिरण के पंजों के साथ डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की सूचना पर एक वन्य जीव तस्कर को देहरादून जनपद के विकासनगर थाना क्षेत्र से गिरप्तार किया है।
देश में वन्य जीव अंगो की अवैध तस्करी में लिप्त तस्करों की अवैध गतिविधियों की रोकथाम व धरपकड़ हेतु पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार द्वारा एसटीएफ को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जिसके अनुक्रम में ‘एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देशित किया गया है की वन्य जीवों की तस्करी में संलिप्त प्रत्येक तस्कर की कुंडली तैयार कर उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इसी क्रम में उत्तराखंड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम से वन्य जीव तस्करी की सूचना मिलने जनपद देहरादून के विकासनगर क्षेत्र से एक वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद कस्तूरी हिरण (वजन 25.62 ग्राम) व दो अदद हिरण के पंजों की खाल (जिनकी लम्बाई क्रमश: लगभग 22 सेमी और 18 सेमी) बरामद किए गए। मामले में एसपी एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि उत्तराखण्ड एसटीएफ को डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली से सूचना मिली थी कि विकासनगर देहरादून क्षेत्र में वन्य जीव जन्तुओं के अंगो तथा खाल की अवैध तस्करी हो रही है, जिसे उत्तराखण्ड एसटीएफ द्वारा अपने स्थानीय सूत्रों से मैनुवली डेवलप किया गया, जिस पर 06.11.2024 को विकास नगर क्षेत्र में शक्ति नहर पुल नम्बर 2 के पास लगे टीन शेड्स के पास से एक व्यक्ति को गिरप्तार किया गया है जिसने अपना नाम कृष्ण कुमार पुत्र जयप्रकाश बताया और उसके कब्जे से 01 कस्तूरी व 02 पंजों के साथ गिरफ़्तार किया गया। उक्त कस्तूरी व पंजों को वन्यजीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है, पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध थाना विकासनगर देहरादून में वन्यजीव अधि0 (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।
पुलिस अधीक्षक एसटीएफ चंद्र मोहन सिंह द्वारा बताया गया कि अभियुक्त से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार एसटीएफ द्वारा इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है और यदि इस मामले में अन्य किसी व्यक्ति की संलिप्तता मिलती है तो उसके विरूद्ध कार्यवाही सुनिष्चित की जायेगी। वन विभाग से भी जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त कृष्ण कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी ग्राम लारा नौगांव जिला उत्तरकाशी हाल निवासी विजय कॉलोनी हर्बटपुर विकासनगर देहरादून उम्र 52 वर्ष है।
उत्तराखण्ड एसटीएफ टीम में निरीक्षक यशपाल सिंह बिष्ट, उप निरीक्षक नरोत्तम बिष्ट, अपर उपनिरीक्षक हितेश कुमार, हेड कांस्टेबल अर्जुन सिंह रावत, हेड कांस्टेबल वीरेंद्र नौटियाल, हे. का. कैलाश नयाल, कांस्टेबल देवेंद्र कुमार, अनिल कुमार, सितांशु कुमार, डब्ल्यूसीसीबी दिल्ली की टीम के साथ थाना विकासनगर से पुलिसकर्मी उप निरीक्षक सनोज कुमार, चमन सिंह चौहान शामिल थे।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता गदरपुर। यहां एसटीएफ की कुमाऊं यूनिट, ड्रग विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गदरपुर बाजार स्थित मेडिकल स्टोर ‘कुमार मेडिकल हॉल’ पर छापा मारा गया।छापेमारी के दौरान जीवन रक्षक दवाओं की आड़ में बड़ी मात्रा में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाएं मिली। पुलिस के मुताबिक इसे […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता काठगोदाम। यहां थाना क्षेत्र में नैनीताल हाईवे पर रॉन्ग साइड से निकल रही रोडवेज बस ने स्कूटी सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि बस दोनों युवकों को रौंदते हुए डिवाइडर तक घसीट ले गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस काठगोदाम रोडवेज डिपो परिसर […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। इस बार रंगों का पर्व होली तेज धूप और बढ़ती गर्मी के बीच मनाया जाएगा। उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने से दिन के समय गर्मी का अहसास बढ़ेगा।खासतौर पर मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान में पांच से छह डिग्रीसेल्सियस तक की […]