चारधाम यात्रा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही आठ फर्जी वेबसाइटों को एसटीएफ ने कराया बन्द

ख़बर शेयर करें -

  

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) उत्तराखंड ने चारधाम यात्रा हेतु साइबर ठगों द्वारा हेलीसेवा टिकट बुकिंग के नाम पर प्रयोग की जा रही 08 फर्जी वेबसाइटों को बन्द कराया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने जनता से की अपील है कि किसी भी वेबसाइट का बिना सत्यापन के हेलीसेवा के टिकट बुक न कराएं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा में जनता को साइबर ठगी से बचाव हेतु लगातार निर्देश दिये जा रहे है। इसी के क्रम में प्रदेश के नागरिकों को साईबर अपराधियों द्वारा जनता से ठगी करने वालों पर सख्त कार्यवाही करने हेतु पुलिस महानिदेशक द्वारा एसटीएफ व उसकी यूनिट साईबर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान में साईबर अपराधी आम जनता की गाढी कमाई हडपने हेतु अपराध के नये नये तरीके अपना कर धोखाधडी कर रहे हैं। इसी परिप्रेक्ष्य में ठगों के द्वारा हेलीसेवा के नाम पर फर्जी वेबसाईट तैयार कर हेली सेवा बुकिंग के नाम पर सम्पूर्ण भारत के विभिन्न राज्यों में लाखों रुपये की धोखाधडी की जा रही है। विगत वर्षों में देखा गया था कि कई साईबर ठगी की शिकायतें साईबर थाने पर प्राप्त हुई थी, जिसमें विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ चारधाम यात्रा हेलीकाप्टर बुकिंग सेवा के नाम पर ठगी की गयी थी। इस प्रकार की ठगी का मुख्य कारण यह था कि लोगों को चार धाम यात्री की हैली सेवा बुकिंग की आधिकारिक वैब साईट की जानकारी नहीं थी। इस वर्ष चार धाम यात्रा हेतु हेलीकाप्टर सेवा की आधिकारिक बुकिंग 08 अप्रैल, 2023 से प्रारम्भ हो चुकी है। जिसमें IRCTC द्वारा अपनी वैबसाईट को चारधाम हेलीसेवा की बुकिंग के लिए अधिकृत किया गया है। इस वेबसाईट का URL www.heliyatra.irctc.co.in के माध्यम से अपनी यात्रा हेतु हेली सेवा बुक करा सकते है, कोई भी भुगतान करने से पहले सम्बन्धित भुगतान के माध्यम की जाँच पडताल स्वंय कर ले। इस क्रम में स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड द्वारा एक अभियान चलाया गया है। जिसके क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्पेशल ट्रास्क फोर्स आयुष अग्रवाल द्वारा जनता से अपील की गयी है, कि कोई भी फर्जी हेली सेवा वेबसाईट, मोबाईल नम्बर, लिंक आदि की जानकारी स्पेशल ट्रास्क फोर्स उत्तराखण्ड के ऑफिस देहरादून से साझा करें। इस क्रम में 02 मोबाईल नंबर 9456591505 एवं 9412080875 पर ऐसे किसी भी जानकारी से स्क्रीनशॉट के साथ जानकारी साझा करें। एसटीएफ/साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन लगातार फर्जी वेबसाइट की निगरानी कर रहा है, जिस पर कार्यवाही करते हुए अब-तक कुल 08 फर्जी बेवसाइटों को बन्द कराया जा चुका है। बन्द करायी गयी 08-फर्जी वेबसाइट में

यह भी पढ़ें 👉  दूध लेकर जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर गिरी गहरी खाई में, वाहन सवार तीन लोग घायल 
https://www.helicopterticketbooking.in/
https://radheheliservices.online
https://kedarnathticketbooking.co.in/
https://heliyatrairtc.co.in/
https://kedarnathtravel.in/
https://instanthelibooking.in
https://kedarnathticketbooking.in/

https://kedarnathheliticketbooking.in/ शामिल हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news STF news STF shut down eight fake websites being used in the name of Chardham Yatra heliservice ticket booking Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

वोट बचाओ–देश बचाओ पर कांग्रेस का हल्ला बोल : सुमित हृदयेश ने उठाए चुनावी पारदर्शिता पर सवाल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ जन आंदोलन को लेकर आज होटल सौरभ, हल्द्वानी में महानगर कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता आयोजित की गई। प्रेसवार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और मतदाता के अधिकारों […]

Read More
उत्तराखण्ड

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खटीमा में उत्साहपूर्वक मनाया गया गढ़ भोज कार्यक्रम   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    खटीमा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, खटीमा में बुधवार को गढ़ भोज कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य उत्तराखंड की समृद्ध पारंपरिक खाद्य संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को पौष्टिक एवं स्वस्थ खान-पान तथा प्राकृतिक खाद्य […]

Read More
उत्तराखण्ड

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन पर धामी ने की बाबा विश्वनाथ की पूजा-अर्चना 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    उत्तरकाशी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र सेवा में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तरकाशी स्थित पौराणिक काशी विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, […]

Read More