एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने भारी मात्रा में नशीले इंजेक्शनों के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -
 
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
रुद्रपुर। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स की कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर द्वारा नशीले इंजेक्शनों की वर्ष 2024 की रिकॉर्ड तोड़ बरामदगी की गई है। एसटीएफ ने 1600 इंजेक्शन के साथ एक तस्कर मय ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार किया है। 
 
बरामद इंजेक्शनों में से 800 इंजेक्शन – BUPRENORPHINE और 800 इंजेक्शन- AVIL के बरामद किए हैं। बरामदा नशीले इंजेक्शनों की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक आंकी गई है। BUPRENORPHINE नामक इस घातक नशीले इंजेक्शन की अल्प मात्रा भी अत्यंत घातक है। यह इंजेक्शन मार्फिन से भी कई गुना ज्यादा शक्तिशाली है।
 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ नवनीत भुल्लर द्वारा ड्रग्स के खिलाफ कार्यवाही करने के लिये एसटीएफ (एंटी नार्कोटिक्स) कुमाऊं यूनिट को उत्तराखण्ड के समस्त जनपदों में कड़ी निगरानी रखते हुये कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह के पर्यवेक्षण में सीओ एसटीएफ कुमाऊँ आरबी चमोला के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ (एंटी नारकोटिक्स) कुमाऊं यूनिट पावन स्वरुप के नेतृत्व में कल उत्तराखण्ड एसटीएफ की एण्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, कुमाऊं यूनिट द्वारा थाना किच्छा क्षेत्र में स्थानीय पुलिस को साथ लेकर संयुक्त कार्यवाही करते हुए पंतपुरा तिराहा के पास से एक
तस्कर वीरपाल पुत्र हरिश कुमार निवासी शरीफ नगर थाना देवरानियाँ जिला बरेली को गिरफ्तार किया। इसके कब्जे से कुल 1600 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद हुए। अभियुक्त वीरपाल ने पूछताछ में बताया कि वे यह इंजेक्शन बरेली के अरविन्द नामक व्यक्ति से लाया है, जिसको वह रुद्रपुर, किच्छा में देने ले जा रहा था। रुद्रपुर, किच्छा क्षेत्र में ये फुटकर में अच्छे दाम में बिकता है, अभियुक्त द्वारा बताया गया की वह अक्सर बरेली से नशीलेइंजेक्शन लाता रहता है। एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ में अन्य कई ड्रग्स तस्करों के नाम की जानकारी हुई है जिन पर अलग से कार्यवाही की जायेगी। अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है।अभियुक्त वीरपाल पुत्र हरिश कुमार निवासी शरीफ नगर थाना
देवरानियाँ जिला बरेली उम्र 29 वर्ष है। 
 
इस दौरान एसटीएफ एंटी नार्कोटिक्स टीम में निरीक्षक पावन स्वरुप, विपिन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक विनोद चंद्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक जगवीर शरण, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, आरक्षी वीरेंद्र चौहान, आरक्षी इसरार अहमद, आरक्षी मोहित जोशी, थाना किच्छा पुलिस टीम के निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक ओम प्रकाश, आरक्षी उमेश कुमार शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  चरित्रवान, मर्यादित, कर्तव्यपरायण, सेवा, परोपकार परिपूर्ण जीवन जीने वाले ही प्रभु कृपा के अधिकारी - श्री हरि चैतन्य महाप्रभु   
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: arrested a smuggler huge quantity of drug injections rudrapur news STF's Anti Narcotics Task Force STF's Anti Narcotics Task Force arrested a smuggler with huge quantity of drug injections udham singh nagar news uttarakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

जान से मारने की धमकी और धोखाधड़ी के आरोप में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के खिलाफ देहरादून की कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। मंत्री की शिकायत के आधार पर पुलिस ने धोखाधड़ी, मारपीट, जान से मारने की धमकी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और […]

Read More
उत्तराखण्ड

दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर गुरुवार (आज) शाम हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित तिरंगा पार्क में कांग्रेसजनों ने कैंडल मार्च निकालकर अपनी आवाज बुलंद की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर आयोजित इस […]

Read More