अजब-गजब कहानी, पुलिस ने दस वर्षीय छात्रा को आरोपी बना दर्ज किया केस  

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में भगत सिंह चौक से सटे भूतावाला बाग में पिछले दिनों गाड़ी खड़ी करने को लेकर रिटायर दारोगा और पड़ोसी के बीच हुए विवाद में क्रॉस मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने दस साल की छात्रा को भी आरोपी बनाते हुए मुकदमा दर्ज कर दिया।

बताते चलें कि बीते 15 नवंबर को उत्तर प्रदेश पुलिस से सेवानिवृत्त उप निरीक्षक विजय सिंह और पड़ोसी बुजुर्ग महिला उषा देवी के परिवार के बीच विवाद हुआ था। जिस पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज किया था। आरोप है कि रिटायर एसआई की शिकायत पर पुलिस ने एक पक्षीय कार्रवाई कर एससी एसटी एक्ट समेत गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर दिया। दारोगा की तरफ से दर्ज मुकदमे में दो नाबालिग छात्रा भी नामजद है। जिसमें एक 10 साल की छात्रा है। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि एक पक्ष की बात सुनकर ही कार्रवाई की गई है। वहीं रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश सिंह तनवार का कहना है कि तहरीर के आधार पर नामजद किया जाता है और यहां भी रिटायर दारोगा की ओर से शिकायत के आधार पर नामजद किया गया था। इस पूरे मामले की जांच सीओ सदर कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Strange story the police filed a case against a ten-year-old girl student as an accused Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

सनसनीखेज वारदात : सगी दो बहनों को गोली मारकर उतारा मौत के घाट, जीजा गंभीर घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    रुड़की। हरिद्वार के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार रात बहनों के बर्ताव से नाखुश एक युवक ने अपनी दो शादीशुदा बहनों और जीजा को गोली मार दी। गोली लगने से दोनों बहनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, जीजा गंभीर रूप से घायल […]

Read More
उत्तराखण्ड

शक ने उजाड़ दिया पूरा परिवार! पत्नी की बेरहमी से हत्या कर फरार पति काठगोदाम से गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। नैनीताल के थाना खनस्यूं पुलिस ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त ने बताया कि उसने अवैध संबंधों के शक में पत्नी की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।   पुलिस ने बताया कि बीते […]

Read More
उत्तराखण्ड

एसआईआर बैठक में अरोरा-ठुकराल की तकरार पहुंची थाने, पूर्व विधायक पर मुकदमा दर्ज  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता   रुद्रपुर। यहां सोमवार को एसआईआर की प्रक्रिया को लेकर बुलाई गईं बैठक में भाजपा विधायक शिव अरोरा और पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के बीच तीखी नोकझोंक मामले में देर रात पूर्व विधायक ठुकराल के खिलाफ पंतनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।प्रशासन के मुताबिक […]

Read More