स्कूल में पिटाई से छात्र की मौत, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच   

ख़बर शेयर करें -

खबर सच है संवाददाता

हरिद्वार। यहां जनपद अंतर्गत रुड़की के भगवानपुर निवासी एक छात्र की स्कूल में पिटाई के बाद अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने स्कूल संचालक पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भगवानपुर कस्बा निवासी नसीम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका पोता अली (9) कस्बे के रहमान इंटर कॉलेज में कक्षा तीन में पढ़ता था। नौ दिसंबर को भी वह पढ़ने गया था। वहां किसी बात को लेकर स्कूल संचालक जीशान अली ने उसे बुरी तरह पीट दिया। उसके कान और मुंह से लगातार खून बहने लगा। छात्र के परिजनों ने पहले तो उसे सहारनपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने छात्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। मंगलवार देर रात इलाज के दौरान छात्र की मौत हो गई। छात्र की मौत की सूचना पर बुधवार सुबह ही गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने कॉलेज पहुंचकर संचालक पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।भगवानपुर थाना प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि छात्र की मौत के मामले में भगवानपुर निवासी आरोपी जीशान अली के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news police registers case and starts investigation Student dies due to beating in school Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

अब खतौनी के लिए नहीं काटने पड़ेंगे तहसील के चक्कर : DM का बड़ा आदेश, ऑनलाइन डाउनलोड खतौनी भी होगी मान्य 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। आम जनता को तहसील कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर लगाने से राहत देने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने महत्वपूर्ण निर्देश जारी करते हुए जनपद के सभी जिला स्तरीय अधिकारियों, उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से नागरिकों […]

Read More
उत्तराखण्ड

‘वंदे मातरम’ पर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने, भट्ट बोले- सम्मान से समझौता नहीं  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में वंदे मातरम को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंदे मातरम भाजपा के लिए केवल राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन, क्रांतिकारियों के संघर्ष और बलिदान की भावना का प्रतीक […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुरानी पेंशन बहली को देहरादून में 13 सितंबर को होगा प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली का आयोजन, बड़ी संख्या में जुटेंगे शिक्षक और कर्मचारी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड में शिक्षक और कर्मचारी संगठनों ने आंदोलन तेज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में 13 सितंबर को देहरादून में प्रदेशव्यापी पेंशन महारैली आयोजित की जाएगी। इसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में शिक्षक […]

Read More