हॉस्टल में छात्रों के खाने में कीड़े निकलने पर छात्रों ने किया हंगामा, खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने सैंपल भेजे जांच को 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 

देहरादून। हॉस्टल में छात्रों के खाने में कीड़े निकलने पर छात्रों ने हंगामा खड़ा कर दिया। जिसके बाद सूचना पर पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने खाने के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है।

बताते चलें कि केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट) डोईवाला में चार हास्टल हैं जिसमें करीब सौ बच्चे रहते हैं। गुरुवार को जब हास्टल में रहने वाले छात्र-छात्राएं दोपहर के भोजन के लिए आए। उन्हें भोजन परोसा गया तो उसमें कीड़े मिले, जिस पर छात्रों ने हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों का कहना था कि पूर्व में भी कई बार खाने में कीड़ा निकलने की शिकायत कैंटीन संचालक को की गई। हंगामे और भोजन में कीड़े मिलने की सूचना पर डोईवाला पुलिस और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छात्रों को शांत कराया और वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने उक्त भोजन की जांच की तो उसमें कीड़े दिखाई दिए। जिसके बाद उन्होंने भोजन के सैंपल भरे और जांच के लिए भेजे। इस मामले में सिपेट प्रबंधन ने हास्टल में खाना सप्लाई करने वाले कैंटीन संचालक को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। साथ ही ठेकेदार का टेंडर निरस्त करने की बात कहते हुए जल्द ही नई निविदा जारी करने की बात भी कही है। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराकर दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सिपेट संस्थान के संयुक्त निदेशक अभिषेक राजवंश ने बताया कि हास्टल में खाना परोसने का कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से पहाड़ी वाइब को दिया गया है। यहीं छात्र-छात्राओं का हास्टल में रहने व खाने का जिम्मा संभालता है। करीब तीन-चार वर्षो से इस कार्य को कर रहा है। उन्होंने बताया पूर्व में भी कैंटीन संचालक के विरुद्ध छात्रों ने खराब खाना परोसने की शिकायत दी थी। जिसके बाद कैंटीन संचालक को नोटिस जारी कर भोजन की गुणवत्ता में सुधार कराया गया था। साथ ही समय- समय पर हास्टल वार्डन को खाने की जांच करने के भी निर्देश दिए गए थे। उन्होंने बताया कि संस्थान के चार हास्टल में वर्तमान में लगभग सौ बच्चे निवास कर रहे है। अब दोबारा खाने की गुणवत्ता में शिकायत मिलने के बाद इसे लापरवाही मानते हुए ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उसके टेंडर को निरस्त कर नई निविदा प्रक्रिया को भी एक सप्ताह के भीतर जारी कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि खाने की निगरानी के लिए छात्रों की भी एक कमेटी बनाई जाएगी पूर्व में यह कार्य हास्टल वार्डन की देखरेख में ही किया जाता रहा है। जिससे भोजन की गुणवत्ता की पुख्ता निगरानी हो सकेगी। साथ ही इस तरह की शिकायत नहीं मिलेगी

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news food safety officer sent samples for investigation students created ruckus Students created ruckus when insects were found in students' food in hostel uttarakhand news worms were found in hostel food

More Stories

उत्तराखण्ड

25 लाख रूपये की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र का हल्द्वानी विधायक ने किया शिलान्यास एवं भूमि पूजन

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –          खबर सच है संवाददाता    हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने अपनी पूजनीय माताजी, स्वर्गीय डॉ. इंदिरा हृदयेश के विकास कार्यों एवं जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ाते हुए आज अपनी विधायक निधि से स्वीकृत श्री लटूरिया महाराज आश्रम के मंदिर परिसर में ₹25लाख की लागत से […]

Read More
उत्तराखण्ड

स्कूटी रपटने से बारिश के उफनते नाले में बहा 19 वर्षीय युवक जबकि साथी युवक घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  बेरीनाग। बारिश के बीच उफनते बरसाती नाले में स्कूटी रपटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया।  जानकारी के अनुसार, सोमेश्वर तहसील के तिलौड़ा और नैनोली गांव निवासी दो युवक किराये की स्कूटी संख्या यूके-01-आईटीए -4789 से दो दिन पहले घूमने […]

Read More
उत्तराखण्ड

आधी रात घर में घुसा तेंदुआ : बुजुर्ग महिला ने गजब की हिम्मत दिखाते हुए कमरे में किया कैद   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नैनीताल। जिले के गरमपानी क्षेत्र के बेतालघाट ब्लॉक की ग्राम पंचायत तल्ली सेठी में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेंदुआ गांव के एक घर में घुस गया। घर में मौजूद बुजुर्ग महिला जीवंती देवी ने घबराने के बजाय साहस दिखाया […]

Read More