उत्तराखण्ड एसटीएफ की सफलता : कॉस्मेटिक की आड़ में नारकोटिक ड्रग की सप्लाई के शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। उत्तराखंड एसटीएफ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अवैध नशे के खिलाफ अभियान में एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है।

हरिद्वार के थाना कलियर में एसटीएफ/एएनटीएफ टीम द्वारा ड्रग इंस्पेक्टर को साथ में लेकर कई संदिग्ध स्थानो आदि पर दबिश देकर छापेमारी की कार्यवाही की गयी, इसी दौरान एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर पर छापा मारा गया तो अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार से वाणिज्य मात्रा कोडीन व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामदए किये।एसटीएफ/ एएनटीएफ देहरादून टीम व ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा अभियुक्त से संबंधित अन्य संभावित ठिकानो पर दबिश दी गई तो अभियुक्त के कब्जे से प्रतिबंधित कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद हुई, जिन्हे अभियुक्त द्वारा मूल कीमत से कई गुना अधिक मूल्य पर बेचकर अवैध लाभ अर्जित किया जा रहा था। एस टी एफ प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखण्ड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन 

गिरफ्तार अभियुक्त अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढा हैदी थाना पथरी हरिद्वार का रहने वाला है। वह एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर का संचालन करता है।स्टोर से 3.9 किलो कोडीन सिरप व ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद की गई। उसके खिलाफ पहले भी एनडीपीएस में मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नाबार्ड समर्थित कढ़ाई एवं वस्त्र अलंकरण आधारित आजीविका एवं उद्यम विकास कार्यक्रम का समापन

पुलिस व ड्रग टीम में निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा, ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह जनपद हरिद्वार, उपनिरीक्षक कमाल हसन, उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी, हेड कांस्टेबल मनमोहन कांस्टेबल दीपक नेगी शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report crime news Cunning accused arrested Devbhoomi News haridwar news Hindi News Narcotic drug supply under the guise of cosmetics News from the hills News From the Pahad Uttarakhand STF Uttarakhand STF Success: Cunning accused arrested for supplying narcotic drugs under the guise of cosmetics; Uttarakhand News उत्तराखण्ड एसटीएफ उत्तराखण्ड न्यूज कॉस्मेटिक की आड़ में नारकोटिक ड्रग सप्लाई क्राइम न्यूज शातिर अभियुक्त गिरफ्तार हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

मौसम विभाग द्वारा रेड अलर्ट के चलते शनिवार जनपद में बंद रहेंगे कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्र

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  नैनीताल। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के बाद जनपद नैनीताल में कल स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। निदेशक, भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 25 सितंबर को जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार कल जनपद में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें कहीं-कहीं […]

Read More
उत्तराखण्ड

अस्पताल के गेट पर बाइक चोरी का खेल : CCTV में कैद हुई चोर की पूरी करतूत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। यहां अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर खड़ी बाइक पर ही चोर ने हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह पूरी वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, हालांकि चोर अभी  पुलिस की पकड़ से बाहर है।    यह भी पढ़ें […]

Read More
उत्तराखण्ड

अब स्मार्ट होगी पहाड़ की पढ़ाई: चम्पावत के छह स्कूलों में डिजिटल लर्निंग सुविधा का सीएम धामी ने किया शुभारंभ 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चम्पावत।मुख्यमंत्री धामी के प्रदेश में शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा विद्यार्थियों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के विजन को आगे बढ़ाते हुए जनपद चम्पावत के छह सरस्वती शिशु एवं विद्या मंदिर विद्यालयों में डिजिटल लर्निंग सेट की सुविधा शुरू की गई। इस क्रम में […]

Read More