शैमफोर्ड स्कूल में हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता “शब्द समागम” का सफल आयोजन   

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हल्द्वानी। शैमफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हल्द्वानी में विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, तार्किक चिंतन एवं आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “शब्द समागम” हिन्दी वाद-विवाद प्रतियोगिता का शनिवार को सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन जूनियर (कक्षा 6 से 8) एवं सीनियर (कक्षा 9 से 12) वर्ग में किया गया।
 
जूनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने “क्या कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का कक्षाओं में बढ़ता उपयोग छात्रों की रचनात्मकता को नष्ट कर रहा है?” विषय पर अपने विचार व्यक्त किए, जबकि सीनियर वर्ग के प्रतिभागियों ने “क्या आधुनिक युद्ध केवल हथियारों से नहीं, तकनीक से भी जीते जा सकते हैं?” विषय पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। दोनों वर्गों के प्रतिभागियों ने पक्ष एवं विपक्ष में तथ्यों, उदाहरणों और सशक्त तर्कों के माध्यमसे अपने विचारप्र भावशाली ढंग से अभिव्यक्त किए, जिससे उनकी भाषण कला, तार्किक चिंतन, समसामयिक ज्ञान तथा आत्मविश्वास का उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला।
 
सीनियर वर्ग में चैताली चंद ने प्रथम, यशवी सिजवाली ने द्वितीय तथा रुद्राक्ष बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में विषय के पक्ष में सिद्धि प्रथम, प्रेक्षा द्वितीय तथा ईशिता एवं काव्या ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। विषय के विपक्ष में भव्य सनवाल ने प्रथम, नम्रता ने द्वितीय तथा हेताक्षी एवं प्रियांशी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।
 
विद्यालय की अकादमिक निदेशक अंजू भट्ट ने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, तार्किक सोच, प्रभावी संप्रेषण कौशल तथा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता विकसित करने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी ऐसे आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। 
 
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन एडवोकेट दयासागर बिष्ट, चेयरपर्सन ऋचा बिष्ट, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राजेश बिष्ट, डायरेक्टर एकेडमिक अंजू भट्ट, प्रधानाचार्या संतोष पाण्डेय व विनोद खोलिया ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 'Khabar Sach Hai' report "Shabd Samagam" Devbhoomi News Haldwani news Hindi debate competition Hindi News News from the hills News From the Pahad Shemford school successful event Successful organization of the Hindi debate competition "Shabd Samagam" at Shemford School; Uttarakhand News

More Stories

उत्तराखण्ड

वायरल वीडियो : डीजे के पीछे चल रहे थे युवक हाथों में तलवार और धारदार हथियार लहराते

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रुद्रपुर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के श्याम टॉकीज इलाके में डीजे के साथ निकले जुलूस में कुछ युवको द्वारा कथित तौर पर तलवार और अन्य धारदार हथियार लहराते नजर आए वायरल वीडियो के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी […]

Read More
उत्तराखण्ड

जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय में ध्वजारोहण कर किया शहीदों को नमन 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, हरिद्वार कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. स्वास्तिक सुरेश एवं राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवा संघ, हरिद्वार के अध्यक्ष डॉ. […]

Read More
उत्तराखण्ड

पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, वांछित बदमाश पैर में गोली लगने से घायल 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  रामनगर। पुलिस दबिश के दौरान जंगल में छिपे 15 मुकदमों में वांछित बदमाश ने पुलिस टीम और वाहनों पर करी कई राउंड फायरिंग। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगने से घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। यह भी […]

Read More