हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने सघन चेकिंग अभिया के दौरान खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताकर रौब दिखाने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। तलाशी के दौरान उसके पास से फर्जी IB आईडी कार्ड, संबंधित दस्तावेज और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन और वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में 12 सितंबर को थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।
इसी दौरान तिकोनिया चौराहे पर काठगोदाम की ओर से आ रही हुंडई कार संख्या UP25CS 9327 को पुलिस ने रोका। कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा हुआ था। चालक से पूछताछ करने पर उसने खुद को IB Officer बताया और एक आईडी कार्ड पुलिस के सामने प्रस्तुत किया।
पूछताछ में चालक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने जब उससे IB में पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। आईडी कार्ड और दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह होने के बाद पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से फर्जी IB आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई। इसके अलावा कार पर लगी नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड भी पुलिस ने कब्जे में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रौब दिखाने के लिए एयरगन अपने साथ रखता था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि आरोपी ने खुद को IB अधिकारी /जवान प्रदर्शित करने के लिए फर्जी आईडी कार्ड और दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल किया।
मामले में थाना हल्द्वानी में मु0 FIR संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया है।
इस दौरान गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी जुटा रही है।
नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग लगातार जारी रहेगी। फर्जी पहचान बनाने, सरकारी पद का दुरुपयोग करने अथवा पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता रामनगर। यहां रामनगर-रानीखेत मार्ग पर कुमेरिया और सौराल के बीच रविवार (आज) सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक डंपर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पहाड़ी की ओर जा गिरा और पेड़ से जा टकराया। हादसे में डंपर चालक वाहन और पेड़ के बीच बुरी तरह फंस […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। उत्तराखंड जुड़े एक मामले में कोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। द्वितीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट देहरादून ने पूर्व प्रेमनगर थाना प्रभारी नरेश राठौर समेत पांच पुलिसकर्मियों और यशपाल तंवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मामले की जांच सीओ […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता देहरादून। राजधानी देहरादून के पटेल नगर थाना क्षेत्र के बड़ोवाला में बैंककर्मी सत्यम कुमार पर हुई फायरिंग के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि सत्यम की पूर्व प्रेमिका ही हत्या की साजिश की मास्टरमाइंड थी। आरोप है […]