सुप्रीम कोर्ट ने दिया अंतरराज्यीय बस टर्मिनल गौलापार पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश 

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार, वन विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और डीएम को नोटिस जारी कर मांगा जबाब

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को अपने अंतरिम आदेश में हल्द्वानी के गौलापार में अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनाने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया है। शीर्ष कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार, वन विभाग, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय और संबंधित डीएम को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

यह भी पढ़ें 👉  पटाखों से भरे एक चलते ट्रक में अचानक लगी आग, चालक ने ट्रक से उतर भागते हुए बचाई अपनी जान

जस्टिस बी.आर. गवई और संदीप मेहता की पीठ ने हल्द्वानी निवासी रवि शंकर जोशी की ओर से दाखिल अपील पर विचार करते हुए यह आदेश दिया है। पीठ ने सभी पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए चार सप्ताह में अपना-अपना जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता पीबी सुरेश व अन्य के माध्यम से दाखिल अपील में याचिकाकर्ता ने उत्तराखंड हाईकोर्ट के 23 अगस्त, 2023 के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उनकी जनहित याचिका खारिज करते हुए राज्य सरकार द्वारा आईएसबीटी बनाने के लिए निर्णय में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया था। याचिका ने कहा कि राज्य सरकार ने पहले आईएसबीटी निर्माण गौलापार में करने निर्णय लिया था, वन भूमि का चयनित कर ली गई। वन भूमि का चयन इस आधार पर किया गया था कि चयनित भूमि पर आईएसबीटी के अलावा कोई अन्य निर्माण नहीं किया जा सकेगा। याचिकाकर्ता ने बताया गया कि राज्य सरकार ने बाद में गौलापार के बजाय हल्द्वानी के तीन पानी में आईएसबीटी के निर्माण करने का फैसला किया। आईएसबीटी निर्माण के लिए चयनित भूमि से 2700 पेड़ भी काट दिए। बावजूद इसके गौलापार में आईएसबीटी का निर्माण नहीं किया जा रहा है। याचिका में शीर्ष अदालत को बताया गया कि गौलापार में आईएसबीटी का निर्माण, तीन पानी के मुकाबले काफी कम लागत में किया जा रहा था।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर सवाल के साथ ही अंकिता को न्याय दिलाने के लिए हल्द्वानी में कांग्रेस का कैंडल मार्च 
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Haldwani news Supreme Court orders to maintain status quo at Interstate Bus Terminal Goulapar Suprim court news Uttrakhand news

More Stories

दिल्ली

दिल्ली में प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट सख्त : मनमानी हिरासत पर रोक, बैरिकेडिंग की होगी समीक्षा  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने, मेट्रो सेवाएं बाधित करने और बैरिकेडिंग को लेकर दायर याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने रविवार को विशेष सुनवाई की। जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ ने निर्देश दिया कि […]

Read More
दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More