उत्तराखंड में जमीनों के फर्जीवाड़े रोकने के लिए ‘स्वभूमि’ ऐप लॉन्च 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

देहरादून। राज्य में जमीनों की खरीद-फरोख्त में हो रहे फर्जीवाड़ों पर रोक लगाने के लिए स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने ‘स्वभूमि’ मोबाइल ऐप को पायलट आधार पर लॉन्च किया है। इस ऐप की मदद से कोई भी व्यक्ति यह जांच सकता है कि जमीन किसके नाम पर है, उसका वास्तविक क्षेत्रफल कितना है, उसकी स्थिति क्या है और उसकी कीमत क्या है। 

यह भी पढ़ें 👉  दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने बताया कि यह ऐप भूमि से जुड़ी पारदर्शिता बढ़ाएगा और लोगों को फर्जीवाड़े से बचाएगा। जल्द ही इसे पूरे राज्य में विधिवत रूप से लॉन्च किया जाएगा।  

इस ऐप में जमीन के मालिक की जानकारी, जमीन के आकार और स्थिति की जानकारी, संपत्ति मूल्य और स्टांप शुल्क का विवरण, पेपरलेस रजिस्ट्रेशन की सुविधा, हाउस टैक्स, बिजली और पानी के बकाया बिल की जानकारी, दस्तावेज़ों को अपलोड कर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करना,स्टांप विभाग ने इसे शहरी विकास विभाग, जल संस्थान और यूपीसीएल से भी जोड़ दिया है, जिससे संपत्ति खरीदने से पहले उसकी पूरी जानकारी ली जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  10 हजार रुपये की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार

 

रजिस्ट्री कराने वालों को अब दस्तावेज लेकर कार्यालय जाने की जरूरत नहीं होगी, सिर्फ ऑनलाइन अपलोड करना होगा और तय समय पर कार्यालय जाकर औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। अधिकारियों का कहना है कि यह ऐप भूमि लेनदेन को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।  

 

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: dehradun news Stamp and Registration Department launched Swabhoomi mobile app on a pilot basis Swabhoomi app launched Swabhoomi app launched in Uttarakhand to prevent land fraud Swabhoomi app will stop land fraud uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज देहरादून न्यूज स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने ‘किया स्वभूमि’ मोबाइल ऐप को पायलट आधार पर लॉन्च स्वभूमि’ ऐप से रुकेगा जमीनों का फर्जीवाड़ा

More Stories

उत्तराखण्ड

दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के साथ पांच लोग गंभीर रूप से घायल  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून।  यहां बुधवार (आज ) सुबह मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।   प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुर्घटना में पिकअप वाहन का पिछला पहिया अचानक निकलने के बाद वह अनियंत्रित होकर […]

Read More
उत्तराखण्ड

मौसम विज्ञान केंद्र का प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार (आज) प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज बारिश होने का अनुमान के साथ ही  देहरादून और बागेश्वर के कुछ इलाकों में गरज-चमक के साथ मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, कई अन्य जिलों में भी भारी बारिश […]

Read More
उत्तराखण्ड

केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  केदारनाथ। लगातार भारी बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर मंगलवार (आज) गौरीकुंड से करीब चार किलोमीटर दूर चीरबासा के पास पहाड़ी से अचानक बोल्डर गिरने की चपेट में आने से एक महिला तीर्थयात्री की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। सूचना मिलते ही […]

Read More