new delhi news

दिल्ली

चंद्रयान-3! देश ने रचा इतिहास, चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला बना दुनिया का चौथा देश

खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने आज इतिहास रच दिया। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के चंद्रयान-3 मिशन का लैंडर मॉड्यूल सफलता पूर्वक चंद्रमा की सतह पर उतर गया। लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान से युक्त लैंडर मॉड्यूल ने शाम छह बजकर चार मिनट पर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर […]

Read More
दिल्ली

मुख्यमंत्री धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह से मुलाकात कर राज्य को व्यापक विद्युत कटौती से मुक्त रखने का किया अनुरोध 

  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री  आर के सिंह से भेंट कर उत्तराखण्ड को कोयला आधारित संयंत्रों से 400-450 मे०वा० स्थायी आवंटन किए जाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की ऊर्जा सुरक्षा के दृष्टिगत बेस लोड सुरक्षित किये जाने और […]

Read More
दिल्ली

न्याय प्रणाली को सुगम और सरल बनाने हेतु गृह मंत्री ने शुक्रवार को लोकसभा में पेश किए ब्रिटिश कालीन भारतीय दंड संहिता और दंड प्रक्रिया संहिता की जगह दो नये विधेयक  

खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को लोकसभा में ब्रिटिश कालीन भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की जगह लेने के लिए दो नये विधेयक पेश किये। उन्होंने भारतीय साक्ष्य अधिनियम में संशोधन के लिए एक विधेयक भी पेश किया। शाह ने सदन में भारतीय न्याय संहिता, 2023; […]

Read More
दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने करी राष्ट्रीय टीम की घोषणा, उत्तराखण्ड से सिर्फ नरेश बंसल को मिला स्थान

   खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राष्ट्रीय स्तर पर बदलाव को काफी अहम मानते हुए भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार (29 जुलाई) को राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी यूपी में सभी 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य बनाते हुए केंद्रीय टीम में […]

Read More
दिल्ली

जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में विश्वास की कमी, तो विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ उन पर कैसे भरोसा करें- सिब्बल 

  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में ‘‘विश्वास की कमी’’ है तो विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ उन पर कैसे भरोसा करे? सिब्बल की यह टिप्पणी उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस […]

Read More
दिल्ली

दिल्ली में भारी बारिश के चलते मुख्यमंत्री केजरीवाल ने की सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द 

खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली में भारी बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी रद्द करते हुए उन्हें प्रभावित क्षेत्रों में जाने का निर्देश दिया है। केजरीवाल ने यह भी कहा कि दिल्ली कैबिनेट के मंत्री और महापौर शेली ओबराय भी राष्ट्रीय राजधानी में समस्याग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेंगी। […]

Read More
उत्तराखण्ड

सीबीएसई ने उत्तराखण्ड सहित दस स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता की रद्द

  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है। उत्तराखंड व यूपी के यह सभी स्कूल जनरल मान्यता पर चल रहे थे। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई, साथ ही मान्यता के […]

Read More
दिल्ली

दूरदर्शन की मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का निधन

   खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। 1971 में दूरदर्शन को ज्वाइन करने वाली मशहूर और पहली इंग्लिश न्यूज एंकर गीतांजलि अय्यर का बुधवार को निधन हो गया। करीब 30 साल तक उन्होंने नेशनल ब्रॉडकास्टर पर अपनी सेवाएं दीं। तीन दशक के कार्यकाल के दौरान उन्हें चार बार बेस्ट न्यूज एंकर का अवार्ड मिला था। 1989 में अपने […]

Read More
दिल्ली

पहलवानों के समर्थन में आए दिग्गज क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर एवं कपिल देव 

  खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब देश के सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स का साथ मिला है। 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम के खिलाड़ियों ने संयुक्त बयान जारी कर पहलवानों का समर्थन किया। गावस्कर-कपिल देव […]

Read More
दिल्ली

दिल्ली उच्च न्यायालय ने आरोप गंभीर प्रकृति का बताते हुए आप नेता मनीष सिसोदिया को जमानत देने से किया इनकार  

खबर सच है संवाददाता नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने शहर की आबकारी नीति से जुड़े मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया को मंगलवार को यह कहते हुए जमानत देने से इनकार कर दिया कि आरोप गंभीर प्रकृति के है। इस मामले की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रहा […]

Read More