सीबीएसई ने उत्तराखण्ड सहित दस स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता की रद्द

ख़बर शेयर करें -

  
खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने देहरादून रीजनल के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है। उत्तराखंड व यूपी के यह सभी स्कूल जनरल मान्यता पर चल रहे थे। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई, साथ ही मान्यता के नियमों को भी पूरा नहीं किया गया।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन की ओर से इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है। इन स्कूलों में से कुछ स्कूल पिछले कुछ सालों से नियमित बोर्ड परीक्षाएं नहीं करवा रहे थे जो कि मान्यता की शर्तों का उल्लंघन है। इसके अलावा कई और तरह से स्कूलों में मान्यता की नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। डॉ रणवीर सिंह ने सभी की मान्यता रद्द करने की सूचना की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ स्कूल तो पिछले कुछ समय से रेगुलर चल भी नहीं रहे थे जबकि कुछ स्कूलों ने खुद ही स्कूल बंद करने का पत्र सीबीएसई को लिखा था। इसी के बाद कार्रवाई करते हुए आध‍िकारिक तौर पर इन स्कूलों की मान्यता खत्म कर दी गई है। बता दें कि सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों को मान्यता के लिए जरूरी नियम शर्तों का पालन करना अन‍िवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  इंदिरा हृदयेश की विकास परंपरा को आगे बढ़ाने का संकल्प, ‘हृदयेश सभागार’ जनता को समर्पित 

इन 10 स्कूलों की मान्यता की गई खत्म

रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपी
परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी
देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी
बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल, किच्छा, यूएसनगर
स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी
बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार
न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून
गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी,
आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार
श्री डीडी छिनवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: CBSE canceled the recognition of 10th and 12th classes of ten schools including Uttarakhand CBSE NEWS new delhi news Uttrakhand news

More Stories

उत्तराखण्ड

कथित आपत्तिजनक बयान पर भाजपा का कांग्रेस पर हमला, आकांक्षा नेगी की गिरफ्तारी की मांग 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में एक कथित बयान को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। कांग्रेस से जुड़ी महिला नेता पर पंजाबी समाज को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगा है। बयान सामने आने के बाद भाजपा नेता कुंवर जपेंद्र सिंह ने मोर्चा खोलते हुए कांग्रेस की महिला […]

Read More
उत्तराखण्ड

2027 चुनाव से पहले हल्द्वानी में BJP का महामंथन, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन संभालेंगे कमान 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हल्द्वानी। प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच हल्द्वानी, भाजपा के बड़े संगठनात्मक मंथन का केंद्र बनने जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे को लेकर पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 9 और 10 सितंबर को होने वाले […]

Read More
उत्तराखण्ड

शुद्धिकरण विवाद बना चुनावी मुद्दा, 7 सितंबर को सीएम आवास कूच करेगी कांग्रेस

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। हल्द्वानी में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रैली के बाद कार्यक्रम स्थल पर शुद्धिकरण मामले को कांग्रेस ने अब आगामी चुनाव हेतु खास मुद्दा बनाते हुए सात सितंबर को सीएम आवास कूच करने की तैयारी कर रही है। इस रैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल […]

Read More