जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में विश्वास की कमी, तो विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ उन पर कैसे भरोसा करें- सिब्बल 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए प्रश्न किया कि जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में ‘‘विश्वास की कमी’’ है तो विपक्षी दलों का गठबंधन ‘इंडिया’ उन पर कैसे भरोसा करे? सिब्बल की यह टिप्पणी उनकी पूर्व पार्टी कांग्रेस द्वारा मणिपुर मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए नोटिस दायर करने से पहले आई है।

सिब्ब्ल ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘अविश्वास प्रस्ताव। जब संसद में बयान देने को लेकर प्रधानमंत्री में विश्वास की कमी है, वह उच्च्तम न्यायालय की टिप्पणी आने तक मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराध पर ‘मौन’ बने रहे, बृज भूषण मामले पर ‘मौन’ धारण किए रहे, कहा चीन ने किसी भूभाग पर कब्जा नहीं किया। तो फिर ‘इंडिया’ उन पर कैसे भरोसा करे?’’ प्रस्ताव लाने के बारे में फैसला विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) के सांसदों की संसद में मंगलवार को हुई बैठक में लिया गया। गठबंधन के एक नेता ने कहा कि विपक्षी नेताओं की बैठक में विभिन्न विकल्पों पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि सरकार को इस मुद्दे पर चर्चा शुरू करने के लिए मजबूर करने का यह एक प्रभावी तरीका होगा।प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले बृहस्पतिवार को कहा था कि मणिपुर में महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने की घटना ने 140 करोड़ भारतीयों को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कानून अपनी पूरी ताकत से काम करेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a coalition of opposition parties how can India Kapil sibbal new delhi news trust him – Sibal When there is a lack of confidence in the Prime Minister to make a statement in Parliament

More Stories

दिल्ली

अब दिल्ली के तुगलकाबाद की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    दिल्ली। यहां तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गईं है।    दमकल विभाग के मुताबिक, रात […]

Read More
दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने 21 लोगों की मौत, जबकि 47 घायलो को बाहर निकाला गया है

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  दिल्ली। यहां मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में सुबह नाश्ते के समय भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 47 घायलों को बाहर निकाला गया है। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों […]

Read More
दिल्ली

राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में तेज बारिश ने लोगो को दी भीषण गर्मी से राहत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    राजधानी। गुरुवार (आज) शाम होते ही राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश से लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली है।    ज्ञात हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी करते […]

Read More