पहलवानों के समर्थन में आए दिग्गज क्रिकेटर्स सुनील गावस्कर एवं कपिल देव 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी को विरोध-प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को अब देश के सुनील गावस्कर और कपिल देव जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स का साथ मिला है। 1983 में भारत को पहला वर्ल्ड कप जिताने वाले टीम के खिलाड़ियों ने संयुक्त बयान जारी कर पहलवानों का समर्थन किया। गावस्कर-कपिल देव ने पहलवानों को सलाह दी कि उन्हें जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए।

बताते चलें कि बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक के नेतृत्व में भारत के कई ओलंपिक पदक विजेता पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह का विरोध कर रहे हैं। बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों के बाद पहलवान उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 28 मई को पहलवानों के नए संसद भवन की तरफ कूच करने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया था। हालांकि, बाद में पहलवानों को छोड़ भी दिया था। इतना ही नहीं दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरने-प्रदर्शन को भी बंद करा दिया गया था और उनके टेंट हटा दिए गए थे। जिसके बाद पहलवानों ने मंगलवार को अपने मेडल बहाने की बात कहते हुए सभी हरिद्वार भी पहुंच गए थे लेकिन नरेश टिकैट के आश्वासन पर पहलवानों ने अपने मेडल नहीं बहाए। बजरंग, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक जैसे बड़े पहलवान लंबे समय से पूर्व WFI चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की हैं। एक FIR बालिग पहलवानों और दूसरी FIR नाबालिग पहलवान की शिकायत पर दर्ज की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Cricketers sunil gawaskar and kapil dev new delhi news Veteran cricketers Sunil Gavaskar and Kapil Dev came in support of wrestlers

More Stories

दिल्ली

अब दिल्ली के तुगलकाबाद की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    दिल्ली। यहां तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गईं है।    दमकल विभाग के मुताबिक, रात […]

Read More
दिल्ली

दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने 21 लोगों की मौत, जबकि 47 घायलो को बाहर निकाला गया है

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  दिल्ली। यहां मालवीय नगर के हौजरानी स्थित एक बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में सुबह नाश्ते के समय भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई है,जबकि 47 घायलों को बाहर निकाला गया है। मृतकों में कई विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों […]

Read More
दिल्ली

राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में तेज बारिश ने लोगो को दी भीषण गर्मी से राहत 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    राजधानी। गुरुवार (आज) शाम होते ही राजधानी और इससे सटे कई शहरों में तेज बारिश से लोगों की दिनभर की भीषण गर्मी से राहत मिली है।    ज्ञात हो कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी करते […]

Read More