विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग का चुनाव संचालन से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता

नई दिल्ली। आगामी विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग ने चुनावी तैयारियों को लेकर अहम निर्देश जारी किए हैं। आयोग ने असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में चुनाव संचालन से सीधे जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती को लेकर संबंधित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के मुख्य चुनाव अधिकारियों तथा मुख्य सचिवों को पत्र भेजा है।

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि वह एक सुसंगत नीति का पालन करता है, जिसके तहत चुनाव से जुड़े अधिकारियों को उनके गृह जिले या ऐसे स्थान पर तैनात नहीं किया जाएगा, जहां वे लंबे समय से कार्यरत रहे हों। आयोग के निर्देशानुसार, यदि कोई अधिकारी अपने गृह जिले में तैनात है या पिछले चार वर्षों में किसी जिले में तीन वर्ष की सेवा पूरी कर चुका है, तो उसे वर्तमान जिले में बने रहने की अनुमति नहीं दी जाएगी। असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के लिए यह अवधि 31 मई तक तथा पुडुचेरी के लिए 30 जून तक लागू होगी।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि तीन वर्ष की सेवा अवधि की गणना करते समय जिले के भीतर पदोन्नति को शामिल किया जाएगा। हालांकि राज्य मुख्यालय में दी गई सेवा भले ही वह उसी राजस्व जिले में क्यों न हो को तीन वर्ष की अवधि की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।

निर्देशों के अनुसार, जिन अधिकारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है, उन्हें राज्य मुख्यालय में तैनात किया जा सकता है, भले ही वह उसी राजस्व जिले में हो। साथ ही यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी जिला निर्वाचन अधिकारी (DEO), रिटर्निंग ऑफिसर (RO), सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (ARO), पुलिस निरीक्षक, उपनिरीक्षक या उससे ऊपर के अधिकारी को उस जिले में पुनः तैनात न कियाजाए जहां वे पिछले विधानसभा चुनाव या उसके बाद हुए किसी उपचुनाव में तैनात रहे हों।

चुनाव आयोग ने कहा है कि यदि इन निर्देशों के पालन में कोई कठिनाई आती है तो संबंधित मामला मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के माध्यम से कारण सहित आयोग को भेजा जा सकता है, जिस पर आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।

इसके अतिरिक्त, जिन अधिकारियों या कर्मचारियों की ड्यूटी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्य में लगी है विशेषकर असम में उनके स्थानांतरण आदेश मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद ही जारी किए जाएंगे। विशेष परिस्थितियों में स्थानांतरण की आवश्यकता होने पर आयोग की पूर्व अनुमति अनिवार्य होगी।

आयोग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्थानांतरित अधिकारियों के स्थान पर नई तैनाती करते समय राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से परामर्श किया जाए तथा प्रत्येक स्थानांतरण आदेश की प्रति उन्हें अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराई जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Election Commission issues instructions for transfer and posting of officials involved in election operations ahead of assembly elections new delhi news चुनाव संचालन से जुड़े अधिकारियों के स्थानांतरण और तैनाती के निर्देश नई दिल्ली न्यूज विधानसभा चुनावों से पहले चुनाव आयोग के निर्देश

More Stories

दिल्ली

‘राइज एंड फॉल 2’ में बड़ा बवाल : शहजाद पूनावाला-सिवेट तोमर में भिड़ंत, प्रोमो में धक्का देने का दावा   

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। वीरेंद्र सहवाग का शो “राइज एंड फॉल 2” जिसमें कई सारे तगड़े प्लेयर्स, कुछ राजनीति के क्षेत्र से, तो कई सोशल मीडिया-ओटीटी से जाने-माने चेहरे हैं। अब उन्हीं में से दो लोगों के बीच बुरी तरह लड़ाई होने की जानकारी सामने आ रही है। या ये […]

Read More
दिल्ली

सत्य निकेतन में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत धराशायी, दो छात्रों को निकाला गया सुरक्षित  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार दोपहर एक तीन मंजिला इमारत अचानक भर भराकर गिर गई। हादसे के बाद इमारत के मलबे में कई लोगों, जिनमें छात्रों के शामिल होने की आशंका है, के फंसे होने की सूचना से हड़कंप […]

Read More
दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More