अब दिल्ली के तुगलकाबाद की एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लगने से तीन लोगों की मौत जबकि कई घायल

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
दिल्ली। यहां तुगलकाबाद इलाके में गुरुवार-शुक्रवार (11-12 जून) की दरमियानी रात एक बहुमंजिला बिल्डिंग में आग लग गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गईं, जबकि धुआं भरने की वजह से कई लोगों की हालत गंभीर बताई गईं है। 
 
दमकल विभाग के मुताबिक, रात करीब 2:25 पर उन्हें इस आग की सूचना मिली जिसके तुरंत बाद कई फायर ब्रिगेड तुगलकाबाद की गली नंबर-1, नया तारा अपार्टमेंट के पास पहुंचीं। यह आग एक मकान के अंदर खड़े वाहनों में लगी थी, जिसकी वजह से पूरी बिल्डिंग में धुआं फैल गया और कई लोग अंदर फंस गए। दमकल कर्मियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सुबह तक 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया।सुबह 3:45 पर आग पर नियंत्रण पाया जा सका। इसके बाद भी तलाशी और बचाव अभियान जारी रखा गया।सुबह 4 बजे तक आग पूरी तरह से बुझा ली गई।
 
ADO यशवंत मीणा ने जानकारी दी है कि घर के ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में 3 स्कूटी, 2 बाइक और 1 साइकिल में आग लग गई थी। आग और धुआं ग्राउंड फ्लोर से लेकर 5वीं मंज़िल तक फैल गया। ग्राउंड, पहली और दूसरी मंजिल पूरी तरह जल गई हैं, जबकि बाकी फ्लोर आंशिक रूप से जले हैं। DFS की टीम छत के गेट का ताला काटकर बिल्डिंग के अंदर गई और घर की छत से 2 लड़कियों को बचाया, जिन्हें CATS और PCR के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
 
दिल्ली पुलिस द्वारा जानकारी मिली कि गोविंदपुरी के तुगलकाबाद एक्सटेंशन में देर रात एक पांच मंजिला रिहायशी इमारत में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। रात 2 बजकर 24 मिनट पर थाना गोविंदपुरी में PCR कॉल आई। शुरुआती जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर पर शॉर्ट सर्किट से आग लगी। आग ने चार्जिंग पर लगे एक इलेक्ट्रिक स्कूटर समेत वहां खड़े 7दोपहिया वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। 
 
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।इसके बाद SHO, ACP, एडिशनल DCP और DCP साउथ ईस्ट भी पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया गया। मौके पर 4 फायर टेंडर और CATS एम्बुलेंस भी पहुंचीं।संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन में धुएं में फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को तुरंत सफदरजंग अस्पताल और AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया।
 
इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में एक 22 साल का युवक और दो महिलाएं शामिल हैं। वहीं दो अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। आग लगने के सही कारणों की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: Delhi delhi news fire accident Now three people died and several others were injured in a fire in a multi-storey building in Tughlakabad three people died in a fire in a multi-storey building Tughlakabad area of ​​Delhi आग से दुर्घटना दिल्ली का तुगलकाबाद क्षेत्र दिल्ली खबर बहुमंजिला बिल्डिंग में आग से तीन लोगों की मौत

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More