7 मार्च को हरिद्वार आयेंगे गृह मंत्री अमित शाह

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता 
 
हरिद्वार। देवभूमि उत्तराखंड में 7 मार्च को देश के गृह मंत्री अमित शाह का हरिद्वार आगमन प्रस्तावित है। उनके दौरे को लेकर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 
 
बताया जा रहा है कि इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह उत्तराखंड में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में चल रही विभिन्न योजनाओं और विकास परियोजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
 
भाजपा नेताओं का कहना है कि धारा 370 हटाने, नक्सलवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई और देश की आंतरिक सुरक्षा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने वाले गृह मंत्री अमित शाह का देवभूमि आगमन कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायक होगा। भाजपा प्रदेश इकाई के अनुसार हरिद्वार में होने वाले कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में पार्टी इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी में जुटी हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: haridwar news Home Minister Amit Shah will visit Haridwar on March 7 preparations are in full swing for Home Minister Amit Shah's arrival in Haridwar uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज गृह मंत्री अमित शाह के  हरिद्वार आगमन की तैयारी तेज हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More