सीएनजी गैस से भरे दो ट्रकों की आमने-सामने हुई टक्कर, समय रहते सतर्कता से टला बड़ा हादसा   

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। जिले के लक्सर–पुरकाजी मार्ग पर ब्राह्मणवाला पुलिया के पास सीएनजी गैस से भरे दो भारी ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों वाहन तुगलपुर स्थित सीएनजी प्लांट से जुड़े बताए जा रहे हैं और पूरी तरह गैस से भरे हुए थे।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर आग लगने या विस्फोट होने की आशंका पैदा होगई।हादसे के बाद दो गैस सिलेंडरों से गैस का रिसाव भी शुरू हो गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर रक्तदान शिविर : 31 सदस्यों ने किया रक्तदान  

सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाल लिया। एहतियात के तौर पर घटनास्थल से करीब 200 मीटर पहले ही गोवर्धनपुर और खानपुर की ओर से आने वाले यातायात को पूरी तरह रोक दिया गया।साथ ही फायर ब्रिगेड,आपदा नियंत्रण टीम और सीएनजी विशेषज्ञों को भी मौके पर बुलाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

राहत और बचाव टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए घायल ट्रक चालकों को सुरक्षित बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।विशेषज्ञों की मदद से गैस के रिसाव को भी नियंत्रित कर लिया गया, जिससे संभावित बड़ा हादसा टल गया। बाद में क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटाया गया, जिसके बाद मार्ग पर यातायात फिर से सुचारू कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाणपत्रों से नौकरी कर रहे 10 शिक्षकों की सेवा समाप्त, नियुक्ति प्रक्रिया पर उठे सवाल 

घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी वीरेंद्र सिंह (लक्सर), प्रभारी निरीक्षक खानपुर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक, गोवर्धनपुर चौकी प्रभारी और पुलिस बल के साथ एफएसओ लक्सर अपनी टीम सहित मौजूद रहे और हालात सामान्य होने तक पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए रखी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: a major accident was averted due to timely alertness Accident news haridwar news Two trucks loaded with CNG gas collided head-on uttarakhand news आमने-सामने हुई टक्कर उत्तराखण्ड न्यूज दुर्घटना न्यूज सीएनजी गैस से भरे दो ट्रक हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More