सुप्रीम कोर्ट ने यूजीसी के विवादास्पद इक्विटी रेगुलेशन 2026 पर लगाई अंतरिम रोक 

ख़बर शेयर करें -
 
 
खबर सच है संवाददाता
 
नई दिल्ली।सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (आज) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के विवादास्पद इक्विटी रेगुलेशन,2026 पर अंतरिम रोक लगा दी। कोर्ट ने कहा कि नए नियम अस्पष्ट हैं और इनके लागू रहने से समाज में विभाजन का खतरा पैदा हो सकता है। आदेश के साथ ही स्पष्ट किया गया कि इस दौरान UGC के 2012 वाले नियम ही प्रभावी रहेंगे।
 
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की संयुक्त पीठ ने रेगुलेशन को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर केंद्र सरकार और UGC को नोटिस जारी किया है। नोटिस का जवाब 19 मार्च तक मांगा गया है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने नोटिस स्वीकार किया। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने उदाहरण देते हुए सवाल उठाया कि यदि किसी संस्थान में क्षेत्रीय या पहचान आधारित अपमानजनक टिप्पणियां हों और संबंधित पक्षों की जाति पहचान स्पष्ट न हो, तो क्या नया प्रावधान ऐसी स्थिति से प्रभावी ढंग से निपट पाएगा। पीठ ने यह भी टिप्पणी की कि 75 वर्षों बाद जाति – रहित समाज की दिशा में बढ़ने के बजाय पीछे जाना चिंताजनक होगा। अलग हॉस्टल जैसी व्यवस्थाओं पर भी कड़ी आपत्ति जताई गई।
 
न्यायमूर्ति बागची ने कहा कि 2012 का रेगुलेशन व्यापक और समावेशी ढंग से भेदभाव को देखता था, जबकि नए नियमों में “नॉन – रिग्रेशन” के सिद्धांत से पीछे हटने का जोखिम दिखता है। पीठ ने चेताया कि यदि समय रहते हस्तक्षेप न किया गया तो इसके खतरनाक सामाजिक परिणाम हो सकते हैं।
 
विवाद की जड़
 
UGC के नए रेगुलेशन 13 जनवरी को अधिसूचित किए गए थे, जिनमें हर उच्च शिक्षण संस्थान में समता समिति और इक्वल अपॉर्म्युनिटी सेंटर (EOC) को अनिवार्य किया गया। समितियों में OBC, SC, ST, महिलाएं और दिव्यांग प्रतिनिधियों की अनिवार्य भागीदारी का प्रावधान था, जबकि सामान्य वर्ग के प्रतिनिधित्व पर कोई स्पष्ट उल्लेख नहीं था।
 
याचिकाओं में आरोप लगाया गया कि इससे गैरआरक्षित वर्ग के छात्रों को संस्थागत संरक्षण और शिकायत निवारण से वंचित किया जाता है। देशभर में छात्र संगठनों ने इन नियमों के खिलाफ विरोध भी दर्ज कराया।
 
कोर्ट ने कहा कि 2019 की लंबित याचिकाओं के साथ इन मामलों को टैग किया जाए और तब तक UGC रेगुलेशन, 2026 पर रोक रहेगी।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: new delhi news Supreme Court imposes interim stay Supreme Court news The Supreme Court has imposed an interim stay on UGC's controversial Equity Regulation 2026 UGC's controversial Equity Regulation 2026 नई दिल्ली न्यूज यूजीसी का विवादास्पद इक्विटी रेगुलेशन 2026 सुप्रीम कोर्ट ने लगाई अंतरिम रोक सुप्रीम कोर्ट न्यूज

More Stories

दिल्ली

अंकिता भंडारी के माता -पिता से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, न्याय के लिए खुलकर लड़ने का दिया भरोषा

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता    नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली में अंकिता भंडारी के पिता वीरेंद्र सिंह, माता सोनी देवी ने मुलाकात कर बेटी की हत्या मामले में न्याय दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उपनल, पुरानी पेंशन, नर्सिंग, बेरोजगार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने […]

Read More
दिल्ली

मंच शुद्धिकरण पर संसद में घमासान, जेपी नड्डा ने बताया दुःखद  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –      खबर सच है संवाददाता  नई दिल्ली। राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को भाजपा पर हमला बोला। दरअसल, उन्होंने हल्द्वानी के रामलीला मैदान में जनसभा किया था।इसके बाद भाजपा के लोगों ने उस मंच का शुद्धिकरण किया।इस पर खरगे ने सरकार से सवाल पूछा कि क्या […]

Read More
दिल्ली

पेपर लीक मुद्दा : विद्रोह में अब उत्तराखंड पुलिस के सिपाही की एंट्री से हलचल

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता दिल्ली। पेपर लीक के मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच अब उत्तराखंड पुलिस का एक सिपाही शेर सिंह भी दिल्ली के जंतर-मंतर पहुंचकर आंदोलन में शामिल हो गया। शेर सिंह के आंदोलन में शामिल होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई है। […]

Read More