पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता व परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

रुद्रपुर। यहां कोतवाली क्षेत्र में स्थानीय पार्षद के बेटे और उसके साथियों पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। 

जानकारी के अनुसार पीड़ित किशोरी ने बताया कि होली खेलने के बाद वह घर पर अकेली थी। उस समय उसका भाई नहाने गया हुआ था, जबकि उसकी मां पड़ोस में होली मिलने गईथी और पिता किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। आरोप है कि इसी दौरान स्थानीय पार्षद का बेटा अपने तीन-चार साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस आया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

किशोरी का आरोप है कि घर में घुसते ही युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी।जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ अभद्रता की और उसके कपड़े फाड़ दिए। इसी दौरान उसका भाई नहाकर घर लौटा और बहन के साथ हो रही घटना का विरोध किया। इस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और उसे घायल कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में भीषण सड़क हादसा: नई स्कॉर्पियो की डंपर से आमने-सामने भिड़ंत में बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत

परिजनों के अनुसार घर में हो रहे शोर-शराबे को सुनकर किशोरी के माता-पिता भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और ईंट तथा धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गए। परिवार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कराया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

बताया जा रहा है कि लोगों की भीड़ जुटती देख आरोपी युवक परिवार को जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। इसके बाद पीड़ित परिवार रम्पुरा चौकी पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रशांत कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: assaulting the family members Councilor's son and his friends are accused of entering the house Councilor's son and his friends are accused of rape and assault Entering the house misbehaving with a teenager misbehaving with a teenager and assaulting the family members Rape News rudrapur news udham singh nagar news uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज उधमसिंह नगर न्यूज घर में घुसकर किशोरी से अभद्रता दुष्कर्म न्यूज परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करने का आरोप पार्षद पुत्र और उसके साथियों पर दुष्कर्म व मारपीट का आरोप रुद्रपुर न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता  देहरादून। भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए दिनेश आर्य को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने रविवार को उनके नाम पर मुहर लगाते हुए प्रत्याशियों की सूची जारी की। यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी […]

Read More
उत्तराखण्ड

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  देहरादून। उत्तराखंड में छात्रसंघ चुनाव संपन्न होने के बाद एनएसयूआई ने संगठन के भीतर बड़ी कार्रवाई की है। छात्र संगठन ने चमोली के जिला अध्यक्ष विपिन फर्स्वाण समेत पांच विश्वविद्यालय प्रतिनिधियों को पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश […]

Read More