रंग खेलने के दौरान मामूली कहासुनी बनी हिंसक होली, लाठी-डंडों के साथ जमकर हुआ पथराव

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र के बिशनपुर गांव में होली के दिन रंग खेलने के दौरान हुई मामूली कहासुनी ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ गया कि दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों के साथ पथराव शुरू हो गया। इस दौरान गांव में अफरा-तफरी मच गई।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे पर महिलाओं से बदसलूकी : शराब के नशे में चार युवकों ने किया हंगामा; पुलिस ने दबोचा    

मारपीट और पथराव की इस घटना में महिलाओं सहित दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां कुछ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सरकार में दायित्वधारी दिनेश आर्य होंगे उत्तराखण्ड से राज्यसभा प्रत्याशी 

घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में बड़ी संख्या में लोग एक-दूसरे पर लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया।फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांधी-शास्त्री जयंती पर मुख्यमंत्री धामी, राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्य सचिव ने अर्पित किए श्रद्धासुमन 

थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: A minor altercation during Holi celebrations turned violent crime news haridwar news uttarakhand news violent incident amidst the Holi of colours with sticks and stones being pelted उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज रंगो की होली के बीच हिंसक वारदात हरिद्वार न्यूज

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More