होली पर निकाली पुरानी रंजिश, 20 से अधिक लोगो ने  लाठी-डंडों के साथ ग्राम प्रधान के घर घुस करी मारपीट 

ख़बर शेयर करें -

 

खबर सच है संवाददाता 

हरिद्वार। यहां सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद गांव में पुरानी रंजिश के चलते होली के दिन अचानक करीब 20 से अधिक लोग लाठी-डंडों के साथ कई वाहनों में सवार होकर ग्राम प्रधान के घर में घुस गए और हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में मौजूद लोगों को निशाना बनाते हुए जमकर मारपीट की और घर का सामान तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में ग्राम प्रधान प्रमोद पाल, उनके भाई मनोज कुमार और 15 से अधिक लोग घायल हुए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में सिम बॉक्स से चल रहा था ‘कॉल का खेल’ : STF की रेड पर मैनेजर समेत दो गिरफ्तार 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर अचानक गांव पहुंचे और सीधे ग्राम प्रधान के घर की ओर बढ़े।घर के भीतर घुसते ही उन्होंने लाठी-डंडों से हमला शुरू कर दिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हमला करते हुए हमलावर दिखाई दे रहे हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यह हमला पहले से चल रही रंजिश का नतीजा है। मारपीट के दौरान महिलाओं और बच्चों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

यह भी पढ़ें 👉  भूमियाधार में खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की स्कॉर्पियो, एक की मौत के साथ चार गंभीर घायल 

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। ग्राम प्रधान के समर्थकों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।

यह भी पढ़ें 👉  पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष समेत छह प्रतिनिधी संगठन से निष्कासित

सिडकुल थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्दही उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कानून को हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -

👉 हमारे समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

👉 हमसे फेसबुक पर जुड़ने के लिए पेज़ को लाइक करें

👉 ख़बर सच है से टेलीग्राम (Telegram) पर जुड़ें

👉 हमारे पोर्टल में विज्ञापन एवं समाचार के लिए कृपया हमें [email protected] पर ईमेल करें या +91 97195 66787 पर संपर्क करें।

TAGS: 20 से अधिक लोगो घुसे ग्राम प्रधान के घर crime news entered the house with sticks and beat him up haridwar news more than 20 people entered the village head's house more than 20 people entered the village head's house with sticks and beat him up Old rivalry was taken out on Holi ruckus on Holi uttarakhand news उत्तराखण्ड न्यूज क्राइम न्यूज लाठी-डंडों के साथ घर में घुस करी मारपीट हरिद्वार न्यूज होली पर हंगामा

More Stories

उत्तराखण्ड

2027 से पहले कांग्रेस का कुनबा मजबूत, हरिद्वार के करीब 100 लोगों ने थामा पार्टी का हाथ  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]

Read More
उत्तराखण्ड

बनबसा में कैबिनेट के 24 बड़े फैसले: नजूल भूमि नियमितीकरण एवं ₹200 करोड़ की स्किल डेवलपमेंट योजना को मंजूरी

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –  खबर सच है संवाददाता  चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]

Read More
उत्तराखण्ड

भारत बनेगा फिर से जगद्गुरू: स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु  

ख़बर शेयर करें -

ख़बर शेयर करें –    खबर सच है संवाददाता    बरेली। प्रेमावतार, युगदृष्टा, श्री हरि कृपा पीठाधीश्वर स्वामी श्री हरि चैतन्य महाप्रभु जी ने यहां उपस्थित विशाल भक्त समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत फिर से जगद्गुरु के पद पर प्रतिष्ठापित होगा। विभिन्न आक्रामक हमारे राष्ट्र से सोना, चाँदी, हीरे, जवाहरात,कोहिनूर व खज़ाने […]

Read More