रामनगर। यहां नई बस्ती में कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने से भवानीपुर निवासी सोहन लाल की मौत हो गई जबकि घायल मलकीत सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पीरूमदारा से काशीपुर की ओर जा रहे दो बाइक सवारों को नई बस्ती के पास एक तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी।इस भीषण हादसे में बाइक सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। हादसे का शिकार हुए भवानीपुर निवासी सोहन लाल (61 वर्ष) काशीपुर की एक निजी कंपनी में चालक के रूप में कार्यरत थे। मंगलवार को वह अपने साथी, थारी निवासी मलकीत सिंह के साथ बाइक पर सवार होकर ड्यूटी के लिए निकले थे। इसी दौरान ओवरटेक करने की कोशिश में एक अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को रामनगर के संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सोहन लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे घायल मलकीत सिंह की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, कार चालक द्वारा लापरवाही से ओवरटेक करना दुर्घटना का मुख्य कारण बताया जा रहा है। कोतवाल सुशील कुमार ने जानकारी दी है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने के बाद मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता उत्तरकाशी। प्रेम प्रसंग के चलते कुछ लोगों ने मोटर मैकेनिक को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने एक महिला समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता हरिद्वार। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दल संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने हरिद्वार जिले में कांग्रेस को मजबूती को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, देहरादून में विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े करीब 100 लोगों […]
ख़बर शेयर करें – खबर सच है संवाददाता चंपावत। भारत-नेपाल सीमा से सटे बनबसा में पहली बार हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी है। करीब 24 प्रस्तावों पर चर्चा के बाद सरकार ने नजूल भूमि के नियमितीकरण से लेकर युवाओं के कौशल […]